scriptशेखावाटी में अंधड़ व बरसात शुरू, किसानों में गहराई पकी फसलों की चिंता | rains begin In Shekhawati . farmers worry deeply about crops | Patrika News
सीकर

शेखावाटी में अंधड़ व बरसात शुरू, किसानों में गहराई पकी फसलों की चिंता

शेखावाटी में बरसात और तुफान का दौर शुरू हो गया है।

सीकरApr 07, 2020 / 07:15 pm

Sachin

शेखावाटी में अंधड़ व बरसात शुरू, किसानों में गहराई पकी फसलों की चिंता

शेखावाटी में अंधड़ व बरसात शुरू, किसानों में गहराई पकी फसलों की चिंता

सीकर. शेखावाटी में बरसात और तुफान का दौर शुरू हो गया है। पिछले एक घंटे से सीकर शहर, धोद, फतेहपुर व झुंझुनूं, चूरू के कई इलाकों में गरज के साथ रुक रुककर धीमे, तो कभी तेज बरसात का दौर जारी है। बीच बीच में तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि गेहूं व प्याज सहित कई फसलें पक चुकी है, जिनकी कटाई का समय चल रहा है। ऐसे में बरसात उन फसलों पर पानी फेर सकती है।

दोहरे रंग में दिखा मौमस


इससे पहले शेखावाटी में मौसम दोहरे रंग में दिखा। सुबह से खिली धूप दोपहर में बहुत तेज हो गई थी। करीब तीन बजे तक तपाने के बादलों ने सूरज को घेरना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद अचानक गरज के साथ बरसात शुरू हो गई। जिसका दौर रुक रुक कर जारी रहा। बीच बीच में ठंडी तेज हवाएं भी चलती रही।
इससे पहले फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।

पकाव अवस्था में फसलें


जिले में रबी की पछेती फसलें इस समय पकाव अवस्था में है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन के बुलेटिन में मौसम शुष्क रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में गर्मी बढऩे के कारण सभी फसलें 15 दिन पहले ही पकाव लेगी। साथ ही उद्यानिकी फसलों की बुवाई भी प्रभावित होगी। किसानों की माने तो अप्रेल माह की पूर्णिमा के समय बादलों की गर्जना के साथ आंधी का दौर चलता है। लेकिन, बरसात उनकी फसल बर्बाद कर सकती है।

Home / Sikar / शेखावाटी में अंधड़ व बरसात शुरू, किसानों में गहराई पकी फसलों की चिंता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो