scriptRajasthan Election Result LIVE : प्रदेश के शिक्षा मंत्री के घर में भी Bjp आगे, भारी मतों का चल रहा है अंतर | Rajasthan Lok Sabha Election 2019 BJP Ahead in Sikar Constituency Live | Patrika News
सीकर

Rajasthan Election Result LIVE : प्रदेश के शिक्षा मंत्री के घर में भी Bjp आगे, भारी मतों का चल रहा है अंतर

Rajasthan Election Result LIVE : प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के गृह विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में भी भाजपा आगे बनी हुई है। यहां 4718 मतो से भाजपा को बढ़त मिली है।

सीकरMay 23, 2019 / 11:54 am

Vinod Chauhan

सीकर। Rajasthan Election Result LIVE
प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasra ) के गृह विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में भी भाजपा आगे बनी हुई है। 7वें चरण के बाद यहां भाजपा 7 हजार वोटों से आगे चल रही है। वहीं सीकर संसदीय सीट ( Sikar Lok Sabha Result 2019 Live ) पर भाजपा भारी मतों से आगे चल रही है। दोनों पार्टियों के बीच 1 लाख से ज्यादा वोटों का अंतर चल रहा है। भाजपा के प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती को 80176 वोट मिले है तो वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी सुभाष महरिया को 44876 को मिले है। मतगणना अभी जारी है। वहीं मतगणना स्थल पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात है।

Sikar Lok Sabha Election Live Update :

Sumedhanand Saraswati ( BJP )- 302085

subhash maharia ( Congress )- 186085

मत पत्रो को लेकर विवाद
सीकर संसदीय क्षेत्र में मतगणना शुरू होते ही डाक मत पत्रो को लेकर विवाद शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस जवानों के मतों पर गाजिटेड ऑफिसर की सील नही होने पर माहौल गर्माया गया। हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि हर बार एसएचओ ही सील लगाता है। वहीं समझाइश के बाद मामला शांत हो गया है। मतगणना स्थल पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया है। कई मार्गों को बंद कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो