सीकर

देश में सबसे ज्यादा ठंडे राजस्थान के ये दो जिले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Coldest in India : धोरों की धरती राजस्थान में इन दिनों खून जमा देने वाली ठंड ( Cold in Rajasthan ) पड़ रही है। कई जिलों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया। भीषण शीतलहर ( Cold Wave in Rajasthan ) से जनजीवन अस्त व्यस्त है। खेत खलिहान और वाहनों की छतों सहित चारों तरफ बर्फ की चादर बिछी नजर आई। फसलों के अलावा घरों में रखें बर्तनों में पानी बर्फ में तब्दील हो गया।

सीकरDec 27, 2019 / 06:48 pm

Naveen

देश में सबसे ज्यादा ठंडे राजस्थान के ये दो जिले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सीकर।
Rajasthan coldest in India : धोरों की धरती राजस्थान में इन दिनों खून जमा देने वाली ठंड ( Cold in Rajasthan ) पड़ रही है। कई जिलों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया। भीषण शीतलहर ( cold wave in Rajasthan ) से जनजीवन अस्त व्यस्त है। खेत खलिहान और वाहनों की छतों सहित चारों तरफ बर्फ की चादर बिछी नजर आई। फसलों के अलावा घरों में रखें बर्तनों में पानी बर्फ में तब्दील हो गया। प्रदेश के साथ पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। मैदानी इलाकों की बात करें तो देश में सबसे ठंडा चूरू ( churu coldest in india ) है। वहीं सीकर दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम की भविष्यवाणी करने वाले निजी एजेंसी स्कायमेट वेदर के अनुसार चूरू और सीकर में गुरुवार रात को तापमान माइनस 0.6 और 0.8 डिग्री पर पहुंच गया।

सर्दी का टॉर्चर: धोरों में सब जगह बर्फ ही बर्फ, तापमान दूसरे दिन भी -3 डिग्री

यह हैं देश के सबसे ठंडे शहर ( Rajasthan Weather Forecast )
स्काईमेट के अनुसार कई मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली सहित ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। देश में सबसे ज्यादा ठंडा माइनस 0.6 के साथ चूरू रहा। दूसरे पर माइनस 0.8 के साथ सीकर। इसके बाद हरियाणा का हिसार में पारा 0.3 डिग्री। इसके अलावा मध्यप्रदेश के दतिया में पारा 3.1 रहा। प्रदेश के कई अन्य शहर भी शामिल है।

पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबाफी ( IMD Alert in rajasthan for Cold )
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं से सर्दी का असर और तीखा होगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 72 घंटे तक लोगों को शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद बिल्कुल नहीं है। शनिवार तक सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर में एक दो स्थानों पर शीतलहर चलेगी। सीकर व झुंझुनूं में कोल्ड टू सीवियर कोल्ड की स्थिति रहेगी। झुंझुनूं व सीकर जिले में कई जगह पाला गिरेगा।

राजस्थान के इन जिलों में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, मौसम विभाग का Cold Day का अलर्ट जारी

Home / Sikar / देश में सबसे ज्यादा ठंडे राजस्थान के ये दो जिले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.