इस दौरान युवकों ने फायरिंग भी की। जिससे मौके पर दहशत हो गई। फायरिंग में हजारी लाल के पैर में गोली लगी। युवक से लुटेरे रुपए से भरा बैग छीन कर भाग गए। पुलिस की दो टीमों ने दबिश देकर नांगल सोडा,नांगल चौधरी से एक आरोपी व रामपुरा प्रागपुरा से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ में लूट की वारदात का खुलासा हुआ है। वारदात में शामिल दो आरोपितों को पुलिस तलाश रही है। आरोपियो को नीमकाथाना न्यायालय मे पेश किया जाएगा।