चला. कस्बे के कोटपूतली-कुचामन स्टेट हाईवे पर स्थित टॉल टैक्स के पास वरदा कॉलेज के सामने शराब के नशे में धुत एक हॉफ बॉडी ट्रक चालक ने सामने से आ रही रोडवेज बस को गलत साइड में टक्कर मार दी। इससे बस में सवार अज्ञात आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हल्की चोटे होने के कारण यात्रियों को अन्य वाहनों में बैठकर रवाना किया गया। रोडवेज बस सीकर से नीमकाथाना की तरफ जा रही थी। सीकर डिपो के बस चालक व महिला परिचालक ने बताया कि ट्रक चालक बुरी तरह नशे में था।