मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मौसम फिर साफ हो जाएगा। हालांकि शेखावाटी सहित आस-पास के कुछ इलाकों में मामूली बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर इलाके शुष्क ही रहेंगे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ेगा।