scriptनिकाय चुनाव में कबाड़ी से लेकर वकील और इंजीनियर तक ने ठोकी ताल, जानें रौचक जानकारी | scrap man,lawyer and engineer is candidate in locad body election | Patrika News
सीकर

निकाय चुनाव में कबाड़ी से लेकर वकील और इंजीनियर तक ने ठोकी ताल, जानें रौचक जानकारी

सीकर. निकाय चुनाव में कबाड़ी से लेकर अधिवक्ताओं तक ने ताल ठोकी है। शिक्षा की स्थिति पर नजर डाले तो साठ फीसदी प्रत्याशी स्नातक भी नहीं है।इनमें से अधिकतर आठवीं तक पढ़े लिखे हैं।

सीकरNov 10, 2019 / 01:15 pm

Sachin

निकाय चुनाव में कबाड़ी से लेकर वकील और इंजीनियर तक ने ठोकी ताल, जानें रौचक जानकारी

निकाय चुनाव में कबाड़ी से लेकर वकील और इंजीनियर तक ने ठोकी ताल, जानें रौचक जानकारी

सीकर. निकाय चुनाव में कबाड़ी से लेकर अधिवक्ताओं तक ने ताल ठोकी है। शिक्षा की स्थिति पर नजर डाले तो साठ फीसदी प्रत्याशी स्नातक भी नहीं है।इनमें से अधिकतर आठवीं तक पढ़े लिखे हैं। ज्यादातर ने अपना व्यवसाय खेती,दुकान और खुद का कारोबार बताया है। वहीं इस बार पढ़े लिखे युवाओं की संख्या भी काफी है। शहरी सरकार में नुमाइंदगी के लिए सीकर नगर परिषद के लिए कुल 243 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस के एक प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन के बाद 64 वार्डों में मतदान होगा। प्रत्याशियों की योग्यता पर नजर डालें तो कई अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं, तो कई इंजीनियर, बीएडधारी व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण भी मैदान में हैं। भाजपा ने एक पूर्व सैनिक, दो छात्रों व दो वकीलों को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने तीन वकील, एक इंजीनियर व एक एमए बीड धारक सहित कई पढ़े लिखे प्रत्याशियों को टिकट दी है।35 स्नातक उतरे रण मेंनामांकनों की स्थिति पर नजर डाले तो सामने आता है कि 35 प्रत्याशी विभिन्न विषयों में स्नातक हैं। इनमें से भाजपा के 18 तथा 19 प्रत्याशी कांग्रेस के हैं। इन स्नातकों में से ज्यादातर बीए, एमए तथा बीएड हैं। इनमें विधि व इंजीनियरिंग स्नातक भी शामिल हैं। महिला वकील व बीएडधारी भी मैदान में निकाय चुनाव में आधी दुुनिया भी पूरे जोश व दमखम से मैदान में उतरी हैं। दोनों ही प्रमुख दलों ने महिला प्रत्याशियों पर भरोसा किया है। कांग्रेस ने 23 तथा भाजपा ने 19 महिला प्रत्याशियों को टिकट दी है। इनमें कांग्रेस ने छह तथा भाजपा ने पांच स्नातक तक शिक्षित महिलाओं को मैदान में उतारा है। इनमें भाजपा से ट्विंकल सैनी बीकाम एलएलएलबी हैं। वार्ड 45 में कांग्रेस व भाजपा दोनों की महिला प्रत्याशी एमए-बीएड हैं। यहां कांग्रेस ने विशाखा खीचड़ व भाजपा ने शीला बिजारणिया को टिकट दी है।इंजीनियर दे रहे टक्करनगर परिषद को इस बार इंजीनियर भी कतार में हैं। भाजपा ने वार्ड 36 से 26 साल के विवेक माथुर को चुनाव मैदान में उतारा है। वे बीटेक डिग्रीधारी हैं। कांग्रेस के तौफीक बहलीम कम्प्यूटर साइंस में बीटेक हैं। भाजपा के वार्ड 52 से प्रत्याशी सुरेश सैनी भी इंजीनियर हैं।02 छात्र भी मैदान मेंचुनावों में दो छात्र भी भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा ने वार्ड सात से वर्षा नायक को टिकट दिया है। वे बीए अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। इसी तरह वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी नगेंद्र प्रताप सिंह स्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वे आईटीआई भी हैं।05 वकील, 01 एलएलएमइस बार नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों ने पढ़े लिखे प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने तीन वकीलों पर दांव खेला है तो भाजपा ने भी दो वकीलों को मैदान में उतारा है। इसमें कांग्रेस ने वार्ड 22 से सुरेश कुमार, वार्ड 30 से मुकेश कुमार व वार्ड 41 से एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद सैनी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा से वार्ड 23 से ट्विंकल सैनी एलएलबी व वार्ड 31 के प्रत्याशी आदित्य नारायण वेदी एलएलएम है।

Home / Sikar / निकाय चुनाव में कबाड़ी से लेकर वकील और इंजीनियर तक ने ठोकी ताल, जानें रौचक जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो