सीकर

फेसबुक पर ‘बबीता चौधरी’ ने उड़ा दी थानेदार की नींद

www.patrika.com/sikar-news/

सीकरSep 26, 2018 / 06:40 pm

vishwanath saini

Sikar police officer mobile Number used in Fake ID on Facebook

सीकर. लड़कियों के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनने के मामले तो आपने खूब सुने होंगे। पुलिस के पास भी ऐसे मामले आए दिन पहुंचते रहते हैं, मगर हम जिस मामले की बात कर रहे हैं, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। वो इसलिए कि फेसबुक पर लडक़ी के नाम से बनी आईडी में पुलिस अधिकारी के नम्बरों का इस्तेमाल किया गया था।

 

#SIKAR : अनजान युवक पर भरोसा करना इस महिला को पड़ गया भारी, वो युवक निकला…

 

 

मामला राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ इलाके का है। दो दिन पहले फेसबुक पर लोगों को बबीता चौधरी नाम की आईडी से फे्रंड रिक्वेस्ट आनी शुरू हुई। शुरुआत में लोगों ने इसे अनदेखा किया, मगर फिर पुलिस अधिकारी के नाम जानने वाले एक शख्स के पास भी रिक्वेस्ट आई।

उसने बबीता चौधरी के नाम आईडी पर लिखे नम्बर पहचान कर संबंधित पुलिस अधिकारी को इसके बारे में सूचना दी तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनके तो रिश्ते में भी किसी का नाम बबीता नहीं है।

हालांकि कुछ दिन बाद ही इस आईडी से पुलिस अधिकारी के नम्बर हटा दिए गए। इस आईडी की सबसे खास बात यह थी कि इसका किसी मोबाइल में स्क्रीन शॉट ही नहीं लिया जा रहा था।

इधर, पिंकी हो गई अकरम खान
कुछ दिन पहले एक और फर्जी अकाउंट ने लोगों को जमकर रिक्वेस्ट भेजी। यह अकाउंट किसी पिंकी नाम की युवती के नाम से बनाया गया था। इसने मैसेंजर के जरिए भी लोगों से जुडऩे की कोशिश की। दो दिन बाद तो यह अकाउंट ही अकरम खान के नाम से चलने लग गया। इस संबंध में भी पुलिस को जानकारी दी गई है और पुलिस इसकी तहकीकात भी करवा रही है।


बंद करवाने में होती परेशानी है
पुलिस को इन फर्जी अकाउंट को बंद करवाने में भी काफी परेशानी होती है। इसके लिए फेसबुक को लिखना होता है। जिसका सर्वर ही यहां नहीं है। हालांकि पुलिस इस तरह के अकाउंट बनाने वालों पर शिकंजा कस रही है। जल्द ही ऐसे अकाउंट वालों पर मामले दर्ज हो सकते हैं।


ये सावधानी बरतें

1. किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर पहले उसकी पूरी तरह से तहकीकात करें कि अकाउंट फर्जी तो नहीं है।
2. उसकी पोस्ट या फ्रेंड लिस्ट से यह पता लगाएं कि और कौन कौन लोग उससे जुड़े हैं?
3. कुछ दिन नजर रखें कि वह क्या पोस्ट कर रहा है? इसके बाद ही रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करें। जहां तक संभव हो अनजान रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करने से बचे।
4. अपने अकाउंट की सैटिंग ऐसी करके रखें कि आपके खाते से कोई छेड़छाड़ करे तो आपको पता चले। महिलाओं की फोटो कम से कम डाले।


इनका कहना है…
सोशल मीडिया पर पुलिस की पूरी नजर है। इसके लिए स्पेशल सेल भी बनी हुई है। किसी ने भी फर्जी अकाउंट बनाकर गड़बड़ की है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। वर्तमान समय में इन पर लगाम लगाना बहुत जरुरी है। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
-डॉ तेजपाल सिंह, एएसपी, सीकर

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.