scriptरोडवेज कर्मचारी की नहीं चलेगी मनमानी, ये एप रखेगा निगरानी, जानें कैसे | Staff attendance on whatsapp | Patrika News
दौसा

रोडवेज कर्मचारी की नहीं चलेगी मनमानी, ये एप रखेगा निगरानी, जानें कैसे

रोडवेज में अब अधिकारी व कर्मचारी मनमर्जी नहीं कर सकेंगे। सभी कर्मचारी व अधिकारियों को अब रोजाना साढे़ नौ बजे कार्य स्थल पर आना होगा। रोडवेज मुख्यालय ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोजाना वाट्सएप पर हाजिरी देने के निर्देश दिए हैं।

दौसाApr 15, 2017 / 10:30 am

dinesh rathore

रोडवेज में अब अधिकारी व कर्मचारी मनमर्जी नहीं कर सकेंगे। सभी कर्मचारी व अधिकारियों को अब रोजाना साढे़ नौ बजे कार्य स्थल पर आना होगा। रोडवेज मुख्यालय ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोजाना वाट्सएप पर हाजिरी देने के निर्देश दिए हैं। पौने दस बजे तक हाजिरी नहीं देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची निगम मुख्यालय को भेजी जाएगी। जहां से संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एमडी राजेश यादव ने गुरुवार शाम को सभी डिपो प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं।
Read:

अनोखा खेल: पहले तीन किमी तक भागो, फिर करवाएंगे बस का सफर

अब मॉनीटरिंग

रोडवेज में अधिकारी निर्धारित समय से नहीं आते हैं। इस कारण कई बार यात्रियों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एेसे में निगम मुख्यालय ने निर्देश जारी किए हैं। रोडवेज के मुख्य प्रबंधक रवि सोनी ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों के अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की फोटो लेकर निगम के वाट्स एप पर डालनी होगी। 

Home / Dausa / रोडवेज कर्मचारी की नहीं चलेगी मनमानी, ये एप रखेगा निगरानी, जानें कैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो