scriptVIDEO. पेड़ गिरने पर परिवार के दो पक्षों में पत्थरबाजी, कई घायल, छह गिरफ्तार | Stoning on two sides of family. many injured, six arrested | Patrika News
सीकर

VIDEO. पेड़ गिरने पर परिवार के दो पक्षों में पत्थरबाजी, कई घायल, छह गिरफ्तार

राजस्थान के सीकर जिले में आंधी में गिरा एक पेड़ परिवार के ही दो पक्षों के बीच विवाद का कारण बन गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट व पत्थरबाजी तक पहुंच गया। जिसमें दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीकरMay 11, 2020 / 01:18 pm

Sachin

पेड़ गिरने पर परिवार के दो पक्षों में पत्थरबाजी, कई घायल, छह गिरफ्तार

पेड़ गिरने पर परिवार के दो पक्षों में पत्थरबाजी, कई घायल, छह गिरफ्तार

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में आंधी में गिरा एक पेड़ परिवार के ही दो पक्षों के बीच विवाद का कारण बन गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट व पत्थरबाजी तक पहुंच गया। जिसमें दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड नम्बर 30 में मोहल्ला कुरेशियान में पूर्व पार्षद फेज मोहम्मद के परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी बीच रविवार शाम आए अंधड़ में एक पक्ष के घर में लगा पेड़ दूसरे पक्ष के घर में गिर गया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। मामले में पहले तो दोनों पक्षों की महिलाओं में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष की -एक एक महिला के सिर में चोट आई। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया। लेकिन, कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों के अन्य लोग भी आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस फिर मौके पर पहुंची और झगड़ा बंद करवाया। मौके पर पत्थर फेंकते नजर आए छह लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार भी कर लिया।

 

मेडिकल मुआयना कर जांच शुरू


देानों पक्ष के झगड़े में दो महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन पुरुष घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल मुआयना करवाकर जांच की कवायद शुरू कर दी है।

 

विधायक व सभापति ने लिया निर्माण कार्य का जायजा


एंकर: सीकर शहर में बरसात से सबसे ज्यादा परेशान रहे बजाज रोड पर नाला निर्माण का काम फिर शुरू हो गया है। प्रशासन की अनुमति से शुरू हुए काम के बाद आज सीकर विधायक राजेंद्र पारीक व सभापति जीवन खां कई विभागों के आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नाला निर्माण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विधायक पारीक व सभापति जीवण खां ने बताया कि करीब चार से पांच करोड़ की लागत से बजाज रोड़ से राय जी का कुआ होते हुए यह नाला बीहड़ क्षेत्र तक बनाया जा रहा है। जिसका काम बरसात के मौसम से पहले हो जाएगा।

Home / Sikar / VIDEO. पेड़ गिरने पर परिवार के दो पक्षों में पत्थरबाजी, कई घायल, छह गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो