scriptड्यूटी से बिना बताए अनुपस्थित होने पर निगम ने दिया कारण बताओ नोटिस | Police Looking for Corporation Employee | Patrika News
कोटा

ड्यूटी से बिना बताए अनुपस्थित होने पर निगम ने दिया कारण बताओ नोटिस

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में गत दिनों पत्नी से बर्बरता पूर्वक मारपीट करने वाला नगर निगम का कर्मचारी ड्यूटी से भी बिना बताए अनुपस्थित चल रहा है।

कोटाApr 10, 2018 / 02:56 pm

shailendra tiwari

nagar nigam
कोटा .

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में गत दिनों पत्नी से बर्बरता पूर्वक मारपीट करने वाला नगर निगम का कर्मचारी ड्यूटी से भी बिना बताए अनुपस्थित चल रहा है। अधिकारियों ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं अदालत से भी उसकी अग्रिम जमानत खारिज होने पर पुलिस उसे तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें

आईआईटीयन व डॉक्टर बनने का सपना संजोए कोटा आने लगे स्टूडेंट्स


नगर निगम में कनिष्ठ लिपिक अजयसिंह ने 27 मार्च की रात को घर पर अपनी पत्नी नगर निगम कॉलोनी छावनी निवासी हेमा के साथ मारपीट करते समय बर्बरता की सभी हदें पार कर दी थी। अजय ने पत्नी को इतनी बुरी तरह से पीटा था कि उसके शरीर पर चोटों के 32 घाव थे। मारपीट करने के बाद से उसका पति घर से गायब है। महिला ने इस संबंध में देर रात को ही थाने जाकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने भी महिला की चोटों को देखते हुए उसके पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें

केन्द्रीय कारागार: डेढ हजार से भी ज्यादा बंदियों की सुरक्षा केवल 3 जेलरों के हाथ में


केस के अनुसंधान अधिकारी एएसआई बाल किशन ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है। उसके घर समेत संभावित कई ठिकानों पर तलाश किया जा रहा है। लेकिन फिलहाल उसका कहीं पता नहंीं चला है। एएसआई ने बताया कि इधर गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र पेश किया था। जिसे सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें

उम्मेदगंज पक्षी विहार: पानी का प्रवाह हो तो किसानो को आनंद न हो तो पक्षियों को


वहीं नगर निगम उपायुक्त श्वेता फेगड़े ने बताया कि अजय ने पहले तो आवश्यक कार्य होने से दो दिन का अवकाश लिया था। लेकिन उसके बाद से ही वह बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है। इस कारण से नियम के तहत अभी उसे कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उसका जवाब नहीं आने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

Home / Kota / ड्यूटी से बिना बताए अनुपस्थित होने पर निगम ने दिया कारण बताओ नोटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो