scriptअकेली महिलाओं को बनाते निशाना | Targeting Women Alone | Patrika News
सीकर

अकेली महिलाओं को बनाते निशाना

साथ पढ़ते थे दोनों ने मिलकर बनाई चेन लूटने की योजना, चलती बाइक पर महिला से चेन लूट ले जाने का मामला
नवलगढ़ रोड पर लूट के बाद नीमकाथाना पहुंच गए थे आरोपी

सीकरFeb 07, 2019 / 05:46 pm

Vinod Chauhan

sikar hindi news

अकेली महिलाओं को बनाते निशाना

सीकर. नवलगढ़ रोड पर दिसंबर में एक महिला के गले से सोने की चेन तोडक़र फरार हुए दोनों आरोपी युवक विकास व मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की खास बात यह रही है कि दोनों बाइक सवार चेन लूटने के बाद नीमकाथाना पहुंच गए थे और पुलिस को इनकी भनक तक नहीं लगी। घटना के इतने दिनों बाद उद्योग नगर थाना पुलिस दोनों आरोपियों को नीमकाथाना क्षेत्र से गिरफ्तार करके लाई है। जिनको गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्रशिक्षु आरपीएस नरेंद्र इणखिया ने बताया कि घटना के बाद सीओ सीटी गिरधारीलाल शर्मा के मार्ग दर्शन में पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों के सुराग तलाशे गए। थानाधिकारी राममनोहर व टीम को सूचना मिली कि दोनों आरोपी नीमकाथाना में छुपे हुए हैं। इस पर नीमकाथाना के एएसआई प्यारेलाल के साथ इनके संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा गया। पुलिस की घेराबंदी के कारण आरोपी फरार नहीं हो पाए और दोनों को मौके पर दबोच लिया गया। दोनों आरोपियों ने मिलकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना कबूला है। हालांकि आरोपियों के पास लूट कर ले गई चेन अभी बरामद नहीं हो पाई है। जिसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
महिलाओं को धक्का देकर फरार
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि लूट की वारदात के लिए दोनों बाइक लेकर शहर में रैकी करते और इसके बाद सुनसान इलाके में अकेली महिला को देखकर उसके गले पर झपट्टा मारकर चलती बाइक पर फरार हो जाते। मामला ठंडा नहीं होने तक दूसरे क्षेत्र में जाकर रहने लग जाते थे। हालांकि घटना के दौरान मधु ने इनमें एक युवक को एक बारगी दबोच भी लिया था। लेकिन, वे धक्का देकर बाद में पार हो गए थे।
पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती
एएसआइ विद्याधर सिंह के अनुसार पकड़ में आए दोनों आरोपियों की दोस्ती 2015 में एक साथ पढ़ाई करने के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर चेन स्नेचिंग की योजना बनाई और अपने बच्चे को स्कूल छोडऩे पैदल जा रही महिला मधु के गले से सोने की चेन तोडक़र फरार हो गए। इसके दोनों को नामजद किया गया और मुखबिर की सूचना पर पकड़ में आ गए।

Home / Sikar / अकेली महिलाओं को बनाते निशाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो