scriptफिर गिरा तापमान, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन | Temperature reached 1 degree in sikar | Patrika News
सीकर

फिर गिरा तापमान, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सर्दी का सितम तेज होता जा रहा है। अंचल के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में रविवार को तापमान लगातार चौथे दिन गिरकर एक डिग्री पहुंच गया।

सीकरFeb 07, 2021 / 08:46 am

Sachin

फिर गिरा तापमान, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

फिर गिरा तापमान, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सर्दी का सितम तेज होता जा रहा है। अंचल के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में रविवार को तापमान लगातार चौथे दिन गिरकर एक डिग्री पहुंच गया। जबकि चूरू शहर भी शनिवार को देश के सबसे ठंडे मैदानी स्थानों में पहले स्थान पर रहा। तापमान में जारी गिरावट के बीच शीत लहर का दौर भी जारी है। जिससे धूप खिलने के बाद भी ठंड का असर बरकरार है। जिसके चलते लोगों को धूप में भी गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में गिरावट व सर्द हवाओं का दौर अभी चार दिन जारी रहेगा। इसके बाद सर्दी का असर कुछ कम होगा।

चूरू शहर सबसे ठंडा
शेखावाटी के फतेहपुर में जहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के पास पहुंच गया है, वहीं चूरू शहर में भी सर्दी चरम पर है। स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को भी चूरू देश के मैदानी हिस्सों में सबसे ठंडा शहर रहा। जहां भी नम हवाओं ने जन जीवन को प्रभावित रखा।

बरसात व बर्फबारी का असर
अंचल में सर्दी बढऩे की वजह जम्मू कश्मीर, हिमाचल व लद्दाख सरीखे पहाड़ी इलाकों में बरसात व बर्फबारी है। जिसकी वजह से उतरी नम हवाएं चलने से अंचल के वातावरण में नमी बढ़ व तापमान कम हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के चलते बदले इस मौसम का असर आगामी 10 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद शीतलहर थमने से सर्दी का जोर कम हो जाएगा।

अगले सप्ताह साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह राहत देने वाली भविष्यवाणी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सप्ताह में कोई विक्षोभ या मौसमी परिवर्तन फिलहाल नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में अनुमान है कि अगले सप्ताह में सर्द हवाएं थमने के साथ मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि इस दौरान सर्दी का असर कायम रहेगा। लेकिन, तापमान के जमाव बिंदू तक पहुंचने व शीतलहर जैसी संभावनाएं कम है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो