scriptअब भी है समय…निभाएं अपना लोकतंत्र का धर्म और बनें सच्चे नागरिक | There is still time ... play the religion of your democracy and become | Patrika News
सीकर

अब भी है समय…निभाएं अपना लोकतंत्र का धर्म और बनें सच्चे नागरिक

सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बूथों पर कतारों में लगभग 30 फीसदी वोट भी कास्ट हो चुका है। लोकतन्त्र का धर्म निभाने के लिए अभी भी पांच घंटे का समय बाकी है।

सीकरNov 16, 2019 / 01:26 pm

Gaurav

अब भी है समय...निभाएं अपना लोकतंत्र का धर्म और बने सच्चे नागरिक

अब भी है समय…निभाएं अपना लोकतंत्र का धर्म और बने सच्चे नागरिक

सीकर. शहर में सरकार चुनने के लिए लोग घरों से बाहर आ गए हैं। बूथ तक पहुंच मनपसंद प्रत्याशी को वोट कर उन्होंने लोकतन्त्र को मजबूत करने का धर्म भी निभाया है। सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बूथों पर कतारों में लगभग 30 फीसदी वोट भी कास्ट हो चुका है। लोकतन्त्र का धर्म निभाने के लिए अभी भी पांच घंटे का समय बाकी है।
लिखी जा रही तकदीर
पां च साल बाद एक बार फिर हम अपने शहर की तकदीर अपने ही हाथों लिखने जा रहे हैं। मतदान का दिन है। हमारी बारी है। हमें अपने घर से निकलकर एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन करना है, ताकि पांच साल तक हमें मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना न पड़े। शहर में विकास के नए आयाम स्थापित हों, ऐसे प्रत्याशियों के नाम पर मतदान करें। दूरदृष्टि, विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
नोटा भी रखें विकल्प
यदि आपको कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आ रहा है तो इस निकाय चुनाव में विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तरह ‘नोटा’ बटन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वोट डालने जरूर जाएं, चाहे नोटा ही दबाएं।
119 वार्ड में मिलेगा मौका
सीकर जिले के तीनों निकाय सीकर, खाटूश्यामजी व नीमकाथाना के 120 में से 119 वार्डों के प्रत्याशियों की तकदीर आपके ही हाथ में हैं। आलस कर घर में ही बैठे रहे तो पांच साल तक किसी को कोसने का अधिकार भी आपका नहीं है। आप चाहें तो इसे महज सरकारी छुट्टी मानकर घर पर आराम कर सकते हैं, लेकिन यह महज सरकारी अवकाश नहीं है, बड़ी जिम्मेदारी का दिन है, भविष्य का चयन करने का दिन है।

Home / Sikar / अब भी है समय…निभाएं अपना लोकतंत्र का धर्म और बनें सच्चे नागरिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो