20 से ज्यादा गाडिय़ों में आए, तारबंदी उखाड़ी, लगाई आग
घटना में फूलाराम पुत्र लेखाराम उसकी पत्नी शांति देवी, भाई सुलतानाराम व पत्नी पार्वती देवी तथा तेजाराम व पत्नी मंजू देवी को चोट आई है। पीडि़तों का आरोप है कि सुबह छह बजे वह अपने घर में थे। इसी दौरान करीब 20 गाडिय़ों में सवार होकर बहुत से लोग उनके घर पहुंचे। जिन्हेांने आते ही उन पर हमला कर दिया। लात- घूंसों व लाठी- सरियों से उनके साथ जमकर मारपीट की। खेत में आग लगाने के साथ उन्होंने पूरी तारबंदी भी उखाड़ दी। काफी देर तक पीटने के बाद वह वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने कहा हेलीकॉप्टर नहीं
पीडि़तों ने पुलिस पर भी आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के दौरान बार बार फोन करने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कहा कि उनके पास हेलीकॉप्टर नहीं, जो तुरंत आ जाए। आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई थी। इसी वजह से समय पर नहीं पहुंची।
पहले भी हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार जमीन का विवाद परिवार के भाइयों में ही है। जिसे लेकर कुछ दिन पहले भी मामला गर्माया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया था।