scriptसबसे गर्म रहा आज का दिन, 46.6 डिग्री पहुंचा तापमान | Today was the hottest day, temperature reached 46.6 degree | Patrika News
सीकर

सबसे गर्म रहा आज का दिन, 46.6 डिग्री पहुंचा तापमान

सीकर./फतेहपुर. कोरोना के साथ शेखावाटी में गर्मी भी कहर ढा रही है। नौतपा के दूसरे दिन ही तापमान उछलकर 46.6 डिग्री पहुंच गया। जिसमें चली लू के थपेड़ों ने आमजन को बेहाल कर दिया।

सीकरMay 26, 2020 / 10:41 pm

Sachin

सबसे गर्म रहा आज का दिन, 46.6 डिग्री पहुंचा तापमान

सबसे गर्म रहा आज का दिन, 46.6 डिग्री पहुंचा तापमान

सीकर./फतेहपुर. कोरोना के साथ शेखावाटी में गर्मी भी कहर ढा रही है। नौतपा के दूसरे दिन ही तापमान उछलकर 46.6 डिग्री पहुंच गया। जिसमें चली लू के थपेड़ों ने आमजन को बेहाल कर दिया। भट्टी की तरह तप रही सडक़ों पर मंगलवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। हवा इतनी गर्म थी कि शरीर को पूरी तरह ढकने के बाद भी वह शरीर को भेद रही थी। इंसानों के साथ साथ पशु पक्षी भी गर्मी से परेशान दिखे। देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान के पुराने रेकॉर्ड टूट गए। फतेहपुर में 46.6 डिग्री तापमान ने आज के दिन को अंचल में सीजन का सबसे गर्म दिन बना दिया।

 

ओर बढ़ेगी गर्मी


इधर, मौसम विभाग की मानें तो जिले में गर्मी का असर अभी ओर बढ़ेगा। लू का असर भी तेज होगा। ऐसे में नौ तपा में आमजन को अभी गर्मी से ओर परेशान होना पड़ सकता है। जून के पहले सप्ताह के अंतिम दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।


क्या है नोतपा

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो मई के अंतिम सप्ताह में सूर्य व पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती हैं। इससे सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर आती हैं। इससे तापमान बढ़ता है मैदानी क्षेत्रों में निम्न दवाब का क्षेत्र बनता हैं, जो समुंद्र की लहरों को आकर्षित करता हैं। ज्योतिष के हिसाब से देखे तो ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को सूर्य ने कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया है। सूर्य के नक्षत्र बदलते ही नोतपा शुरू हो गया हैं। यानी इस दिन से 31 मई तक तेज गर्मी रहेगी। इसकी वजह यह है कि इन दिनों में सूर्य की लंबवत किरणें धरती पर पड़ती है। 31 मई को शुक्र तारा अस्त होने से इसका प्रभाव कम हो जाएगा।

सलाह: दिन में चार लीटर पानी जरूर पिये


नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ती हैं। इस दौरान गर्मी से बचाव के बाहर निकलने में सावधानी रखने के साथ साथ खान पान का भी विशेष धयान रखने की जरूरत हैं। डॉ. ताराचंद चोटिया ने बताया कि दिन में चार लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। गर्मी की वजह से डी हाइड्रेशन होने का खतरा ज्यादा रहता हैं। ऐसे में पेय पदार्थो पर विशेष जोर देने की जरूरत हैं। पानी के अलावा छाछ, नारियल पानी, लस्सी पीने से भी जल का संतुलन बना रहता हैं। तरबूज, खरबूजे व खीरा लगातार खाने से शरीर मे पानी के साथ साथ खनिज लवणों की पूर्ति भी होती रहती हैं। इसलिए इनका भी लगातार सेवन किया जाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो