scriptनिकाली तिरंगा रैली: गूंजे भारत माता के जयकारे, हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प | Tricolor rally taken out: echoed Bharat Mata's cheers | Patrika News
सीकर

निकाली तिरंगा रैली: गूंजे भारत माता के जयकारे, हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प

सीकर. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों में जागरूकता लाने के लिए जिले भर में तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। रघुनाथगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली।

सीकरAug 13, 2022 / 04:01 pm

Mukesh Kumawat

निकाली तिरंगा रैली: गूंजे भारत माता के जयकारे, हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प

निकाली तिरंगा रैली: गूंजे भारत माता के जयकारे, हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प

सीकर. हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों में जागरूकता लाने के लिए जिले भर में तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। रघुनाथगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली। रैली गांव की उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर रामदेवजी के मंदिर से बस स्टैंड पहुंची। लोहार्गल के सूर्य कुंड पीठाधीश्वर अवधेश महाराज के सानिध्य मे निकाली गई रैली में कमल सिखवाल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, रतन लाल सैनी, दीपक देनवाल, कैलाश मीणा, सुनील गोस्वामी, उमेश मेघवाल आदि ने भाग लिया।

विद्याश्रम ग्लोबल में हुआ आयोजन

सीकर. धोद रोड स्थित विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को कई आयोजन हुए। इस दौरान शहीदों को नमन करते हुए मां की थीम सजाते हुए झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम को संस्था निदेशक मंजू लाटा, सीईओ अनुराधा पाण्डे व गोपाल पाण्डे आदि ने संबोधित किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों को लेकर काफी उत्साह दिखाया।

धमकाली जोहड़ी में भी हुआ आयोजन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धमकाली जोहड़ी में संस्था प्रधान सुरेश ओला की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई। इस मौके पर अध्यापिका सुमन ओला, भंवरलाल सेपट, धर्मेन्द्र फगेडिया, शांति देवी, सुशीला देवी, सुमित्रा ख्यालिया, सीमा धायल आदि मौजूद रहे।

 

लालासी में तिरंगा रैली का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालासी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भामाशाह नवरंग चौधरी की तरफ से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को तिरंगे झंडों का वितरण किया गया। घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। गांव के मुख्य मार्ग से निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने तिरंगे झंडे लहराते हुए देशभक्ति और हर घर पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। संस्था प्रधान अरविंद भास्कर ने बताया कि लालासी पंचायत की युवा सरपंच सुचित्रा गढ़वाल, विनायक ग्रुप के चेयरमैन नवरंग चौधरी, लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद के अध्यक्ष विष्णु भूत, त्रिलोक सिंह कॉलेज के भूपेंद्र महला, बलवीर नैण, रामनिवास मील, मूलचंद मील, मदनलाल जांगिड़ आदि गणमान्य जनों ने रैली की अगुवाई कर विद्यार्थियों का हौसला बढाया।

बाटड़ानाऊ और कंदलाऊ में बांटे तिरंगे

भाजपा जाजोद मंडल की ओर से ग्राम पंचायत बाटडाऩाऊ व कन्दलाऊ स्कूल के समस्त छात्रों को तिरंगा भेंट कर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान मनोज बाटड़ ने छात्रों को तिरंगे को सम्मान के साथ अपने घर में लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राचार्य प्रहलाद राय वर्मा, प्रकाश सैनी, विजय सिंह कांटीवाल सहित स्कूल का स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।

तिरंगा रैली निकाली

भारत स्काउट व गाइड संघ शिवसिंह पुरा व आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय कोलीड़ा की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को सरपंच शिवपाल सिंह मील ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान सुखदेव सिंह जाखड़, चुन्नीलाल मील, नरोतम मील उप सरपंच शीशराम जाखड़, बनवारीलाल मील, राजेन्द्र जागिड़, प्रधानाध्यापक सुल्तान सिंह मील, स्काउट मास्टर अलिताब धोबी, सीता देवी, संदीप कुमार, मोहर सिंह मील, मन फूल सिंह, व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। रैली गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई विद्यालय मे आकर समाप्त हुई।

गुंगारा, कटराथल, दौलतपुरा, दीनारपुरा गांवों में निकाली तिरंगा रैली

सीकर विधानसभा क्षेत्र के गांव गुंगारा, कटराथल, दौलतपुरा व दीनारपुरा में तिरंगा रैली निकाल कर हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रतन जलधारी ने कहा कि देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जितेन्द्र खीचड़, राकेश नेहरा, अनिल धींवा, कमल शर्मा, धमेन्द्र मील, कुमार नारायण, भंवरलाल, सूबेदार बलबीर सिंह, सुनील कुमार, कुलदीप ख्यालिया, योगेश शर्मा, मनोज कुमार, रामचंद्र सिंह, गुलाब धींवा, प्रधानाचार्य मूलसिंह, ईमरता देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

बेरी में निकाली तिरंगा रैली

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरी में शुक्रवार को तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति गायन का आयोजन किया गया। रैली के बाद गांव के मुख्य चौक में आयोजित कार्यक्रम का सुखदेव प्रसाद दीक्षित, भवानी सिंह तिवारी, महावीर सिंह,गोपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। विद्यार्थियों, ग्राम वासियों और विद्यालय स्टाफ की ओर से देशभक्ति गानों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजकमल जाखड़ ने ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कल्पना देवी, सुनीता देवी, रेखा सैनी, शंकर सिंह, रविंद्र सिंह, अनिल कुमार,अजय कुमार सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

सखी महोत्सव का आयोजन

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से रक्षाबंधन के उपलक्ष में हिन्दी विद्या भवन विद्यालय में सखी महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय कि बालिकाओं से बालकों को सखी रक्षा सूत्र बंधवाया गया। रीचा पारीक व राजेश कुमारी ने रक्षाबंधन का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मिथलेश कुमारी व समस्त विद्यालय स्टॉफ व विद्यार्थी एवं इंदिरा महिला शक्ति टीम उपस्थित रही।

भाजपा कार्यालय पर लगाया तिरंगा

सांवली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया सयोजक विष्णु काबरा, एससी मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष निश्चय कुमार, आईटी सह सयोजक सुमित कुमार, कार्यालय प्रभारी जयपाल उपस्थित रहे।

बेरी में निकाली तिरंगा यात्रा

खिरोड़. बेरी गांव में स्कूली विद्यार्थियों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांव के मुख्य चौक से यात्रा निकालते हुए छात्र धर्मशाला के उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। रास्ते में पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। रिटायर्ड प्रिंसिपल बनवारी लाल जांगिड़ ने बताया कि आयोजन में सरस्वती विद्यालय बेरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरी और धर्मशाला बेरी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीण सिंह का नाडा, ग्राम पंचायत धर्मशाला और बेरी सहित कई संस्थाओं का सहयोग रहा। यात्रा का समापन सेठ जे पी गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धर्मशाला के प्रांगण में किया गया। प्रधानाचार्य सुशीला दूत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

देशभक्ति के गीतों का सामुहिक गायन

कोलीड़ा। क्षेत्र के विद्यालयों में शुक्रवार को देशभक्ति गीतों का सामुहिक गायन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। शुरूआत वंदेमातरम् गीत के साथ हुई। सरपंच शिवपाल सिंह मील व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश बाटड़ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उप सरपंच शीशराम जाखड़, पूर्व पंस सदस्य जगदीश जाखड़, सहायक प्रधानाचार्य नाथूलाल जांगिड़ आदि उपस्थित रहे। इसी तरह भादवासी गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच विमला देवी के मुख्य आतिथ्य में देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। सनसाइन स्कूल कटराथल में अमृत महोत्सव के तहत कई आयोजन हुए। कार्यक्रम को पूर्व विधायक रतन जलधारी, जितेन्द्र प्रधान, राकेश नेहरा, गुलाब धींवा, कुलदीप, डॉ. विकास, ताराचंद कटराथल, स्कूल सचिव महेन्द्र कुमार, निदेशक रिछपाल सिंह, महावीर, धर्मपाल भर्रा, आकाश, महेश कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। मंच का संचालन शंकर जी झाझडिय़ा ने किया।

Home / Sikar / निकाली तिरंगा रैली: गूंजे भारत माता के जयकारे, हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो