scriptफोन पर पत्नी से बात करने से परेशान पति ने हाथों की नसें काटी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती | Troubled husband cut his Hand vein talked wife on mobile dhod sikar | Patrika News
सीकर

फोन पर पत्नी से बात करने से परेशान पति ने हाथों की नसें काटी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पत्नी को फोन करने वाले दो सिपाहियों से परेशान होकर एक युवक ने हाथ की नसें ( Husband Cut his Hand’s Vein ) काट ली। युवक को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सीकरSep 21, 2019 / 12:31 pm

Naveen

फोन पर पत्नी से बात करने से परेशान पति ने हाथों की नसें काटी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

फोन पर पत्नी से बात करने से परेशान पति ने हाथों की नसें काटी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

धोद.
पत्नी को फोन करने वाले दो सिपाहियों से परेशान होकर एक युवक ने हाथ की नसें ( Husband Cut his Hand’s Vein ) काट ली। युवक को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक की पत्नी ने दोनों सिपाहियों पर फोन कर परेशान करने की शिकायत दी है। दोनों सिपाही धोद थाने में कार्यरत है। पीडि़त की रिपोर्ट मिलने पर धोद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धोद निवासी युवक सुबह परेशान होकर गांव के गढ़ पर जाकर चढ़ गया। उसने दोनों हाथों की नसें काट ली और नीचे कूदने लगा। उसे नीचे कूदते हुए देखकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोग भी गढ़ के ऊपर चढ़ गए। लोगों ने धोद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीकर से ग्रामीण डीएसपी कमल सिंह चौहान व धोद थानाधिकारी महेंद्र कुमार पहुंचे।

यह भी पढ़ें

पति-पत्नी की मौत के बाद 26 बीघा जमीन के लिए कोर्ट ने 25 साल बाद सुनाया अहम फैसला

Crime in Sikar: युवक गढ़ की छत पर चढकऱ दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा। करीब दो घंटे तक वह नीचे कूदने की धमकी देता रहा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा गया। उसे तुरंत धोद अस्पताल में लाया गया। यहां से उसे सीकर रैफर कर दिया गया। डीएसपी कमल सिंह चौहान ने अस्पताल में पीडि़त के बयान दर्ज किए। उसने बयानों में बताया कि धोद थाने में कार्यरत मनरूप और सुरेश पिछले 6 महीने से रात को काफी देर तक उसकी पत्नी से फोन पर बातें करते है। उसने दोनों कांस्टेबल को थाने जाकर फोन करने के लिए तीन बार मना भी किया था। इसके बावजूद भी वे दोनों नहीं माने। युवक की पत्नी ने भी परेशान करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Sikar / फोन पर पत्नी से बात करने से परेशान पति ने हाथों की नसें काटी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो