ये दी रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार सीकर की पलथाना निवासी सरिता ने अपने पति व ससुर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया है कि वह शिक्षा विभाग में अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। उसका कलक्ट्रेट शाखा की ब्रांच में बैंक खाता था। उसकी शादी 22 जनवरी 2017 को विक्रम सिंह से हुई थी। बाद में ससुर महेंद्र सिंह ने उसका खाता कोतवाली सीकर में करवा दिया। उसके पति व ससुर ने उससे कई चैक पर धोखे से साइन करवा लिए। इसके बाद उन्होंने उसेमें से रुपए निकाल लिए। आरोप है कि 1 जनवरी 2017 से नवम्बर 2019 तक ससुर ने ही उसे खाते से रुपए निकालकर उनका उपयोग किया। वह जयपुर में विपश्यना केंद्र में थी तब भी उसके खाते से रुपए निकाल लिए। उसने कई बार हिसाब पूछा तो उसे डरा कर चुप करा दिया। इसके बाद सास-ससुर व पति ने उसे डरा-धमका कर घर से निकाल दिया। उसने महिला थाने में भी दहेज प्रताडऩा की रिपेार्ट दर्ज कराई है।
चोरों का नहीं लगा सुराग
सीकर. गुलाबी देवी स्क्ूल के पीछे हुई मकान में चोरी करने वाले चोरों का सुराग नहीं लग सका है। वहीं सिल्वर जुबली रोड़ पर भी हुई लूट के आरोपियों का कुछ पता नहीं लग सका है। गौरतलब है कि दिनदहाड़े आनंद कुमार सोमानी के मकान में चोरी की वारदात हुई। वे किसी काम से गए हुए थे। दोनों बच्चियां भी स्कूल गई थी। चोर छत के रास्ते से अंदर आ गए। 15 हजार रुपए, चांदी के सिक्के सहित अन्य सामान ले गए। वे आए तो उन्हें दरवाजे टूटे हुए मिले। चोरों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा।