script3 दिन से लापता 6 माह के बेटे की मां की कुएं में मिली लाश, पिता बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला | woman Dead body found in a well allegation killed for dowry sikar | Patrika News
सीकर

3 दिन से लापता 6 माह के बेटे की मां की कुएं में मिली लाश, पिता बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला

जैता की ढाणी में तीन दिनों से लापता महिला का शव ( Woman Dead Body Found in a Well ) घर से सौ मीटर की दूरी पर सूखे कुएं में मिला। कुएं में महिला का शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष की ओर से महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई थी,जबकि महिला के पिता ने हत्या कर शव छुपाने की रिपोर्ट दी थी।

सीकरFeb 08, 2020 / 12:21 pm

Naveen

3 दिन से लापता 6 माह के बेटे की मां की कुएं में मिली लाश, पिता बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला

3 दिन से लापता 6 माह के बेटे की मां की कुएं में मिली लाश, पिता बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला

खंडेला.

जैता की ढाणी में तीन दिनों से लापता महिला का शव ( Woman Dead Body Found in a Well ) घर से सौ मीटर की दूरी पर सूखे कुएं में मिला। कुएं में महिला का शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष की ओर से महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई थी,जबकि महिला के पिता ने हत्या कर शव छुपाने की रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने कुएं से महिला का शव निकाल कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी महेंद्र मीणा ने शुक्रवार दोपहर को कुएं के पास से गुजरने वालों लोगों को तेज बदबू आई। उन्होंने कुएं में झांक कर देखा तो महिला दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से कुएं से महिला का शव निकलावाया।


महिला की शिनाख्त जैता की ढ़ाणी तन खटून्दरा निवासी लक्ष्मी देवी (23) पत्नी राजेश कुमार मीणा के रूप में हुई। पुलिस ने पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई राधेश्याम ने बताया कि उसकी दो बहनों की शादी जैता की ढ़ाणी निवासी झाबरमल के दो पुत्रों व एक लडक़ी की शादी उसके चाचा के लडक़े के साथ 20 अप्रेल 2018 को हुई थी। मृतका के छह माह का एक पुत्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

छत पर आकर रोज करता था ऐसा काम, परेशान होकर छात्रा ने लगाया मौत को गले


लक्ष्मी देवी मंगलवार को अचानक घर से लापता हो गई थी। मृतका की छोटी बहन ने पिता को फोन कर गुमशुदा होने की जानकारी दी। इसके बाद मृतका के पिता रामस्वरूप मीणा निवासी कोटपूतली ने ससुराल में आकर पूछताछ की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने दहेज के लिए प्रताडि़त कर हत्या करने व शव छुपाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। वहीं ससुराल पक्ष ने भी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

Home / Sikar / 3 दिन से लापता 6 माह के बेटे की मां की कुएं में मिली लाश, पिता बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो