पार्टी कार्यालय में आयोजित जश्न में जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीडी शर्मा भाजपा के बहुत ही लगन शील और कर्मठ कार्यकर्ता रहते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इससे पूर्व भाजपा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता का लोहा विरोधी भी मानते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे आप के चयन से प्रदेश संगठन में नई ऊर्जा का प्रवाह होगा एवं उनके संगठन कौशल से पूरे प्रदेश को लाभ मिलेगा। पूर्व प्रदेश महामंत्री रहते हुए रीवा संभाग के प्रभारी भी रहे हैं। इससे विंध्य क्षेत्र से आपका खासा लगाव भी रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भारतेन्दु पाण्डेय के मुताबिक इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष बैढऩ विक्रम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर शाह, विनोद चौबे, मुकेश तिवारी, शिवेश द्विवेदी, कृष्ण कुमार कुशवाहा, अरुण द्विवेदी, डीएन शुक्ला, राजेंद्र पाण्डेय, सुनील सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।