scriptसाहबानों को नहीं लगी भनक, गुपचुप तरीके से सर्वे कर लौटी टीम | cleanliness survey complet in Singrauli, officers not informed | Patrika News
सिंगरौली

साहबानों को नहीं लगी भनक, गुपचुप तरीके से सर्वे कर लौटी टीम

बचा केवल स्टार सिटी का सर्वे….

सिंगरौलीJan 18, 2020 / 07:59 pm

Ajeet shukla

Cleanliness survey team checking Singrauli from mobile phone

Cleanliness survey team checking Singrauli from mobile phone

सिंगरौली. स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम आई और सर्वे कर चली गई। हैरत की बात तो यह रही कि नगर निगम अधिकारियों को सर्वे शुरू होने की भनक तक नहीं लगी। वैसे तो इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन टीम की ओर से सर्वे शुरू करने की सूचना नहीं देने को लेकर रोष निगम के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक में है।
निगम के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर केंद्र की टीम चार दिन का सर्वे करने के बाद बुधवार को सुबह ही वापस लौट गई। टीम ने निगम अधिकारियों को लौटते समय सूचित किया कि वह सर्वे कार्य पूरा कर लौट रहे हैं। लौटते समय टीम की ओर से सूचित किए जाने पर अधिकारी भौचक रह गए।
इसकी मुख्य वजह यह रही कि निगम अधिकारियों ने यह सोच रखा था कि सर्वे के लिए आने वाली टीम निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ भले ही न लें, लेकिन सर्वे शुरू करने से पहले सूचित जरूर करेगी। अधिकारी इसे नियम संगम भी मान रहे हैं। लेकिन सर्वेक्षण टीम ने अधिकारियों की सोच के विपरीत कार्य किया और सर्वे कार्य पूरा करने के बाद जाते समय सूचित किया।
अब बस फीडबैक लेना रह गया बाकी
अधिकारियों के मुताबिक स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर अब शहरवासियों का फीडबैक लेना बाकी रह गया है। इसके लिए टीम मोबाइल फोन का सहारा भी ले सकती है। पूर्व में कई लोगों के मोबाइल फोन पर कॉल भी आए हैं। फीडबैक लेने का कार्य टीम यहां कर भी कर सकती है।
स्टार सिटी का सर्वे अभी बाकी
निगम अधिकारियों को अब एक दूसरी टीम के आने का इंतजार है। यह टीम स्टार सिटी के मद्देनजर सर्वे करने आएगी।गौरतलब है कि निगम की ओर से सेवेन स्टॉर सिटी के लिए आवेदन किया गया है। उम्मीद है कि सिंगरौली को फाइव स्टॉर सिटी का दर्जा मिल जाएगा। वर्तमान में थ्री स्टॉर सिटी का रैंक प्राप्त है।

Home / Singrauli / साहबानों को नहीं लगी भनक, गुपचुप तरीके से सर्वे कर लौटी टीम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो