scriptकांग्रेस ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप | congress complaint about fraud voter list | Patrika News
सिंगरौली

कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

वार्ड 35 में पार्षद पद के उपचुनाव के लिए तैयार की गई है वोटर लिस्ट

सिंगरौलीJul 20, 2018 / 12:09 pm

Vedmani Dwivedi

congress complaint about fraud voter list

congress complaint about fraud voter list

सिंगरौली. नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक – 35 में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रत्यासी रंजना सिंह पटेल की ओर से मौजूद उनके पति आरपी पटेल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दबाव में प्रशासन ने कांग्रेस के परंपरागत वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया। जिसमें ज्यादातर मुस्लिम एवं पटेल वर्ग के मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को नामांकन दाखिल करने के बाद जब वार्ड की वोटर लिस्ट निकाली तो देखा की उसमें ज्यादातर मुस्लिमों एवं पटेलों के नाम नहीं है। जबकि बाहर से कई लोंगों के नाम जोड़े गए हैं।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के इन आरोपों को बैढ़न एसडीएम विकास सिंह ने निराधार बताया। उन्होंने सफाई दी की उन्हीं लोगों का नाम हटाया गया है जिनके दो जगह नाम जुड़े थे। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तिलकराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल एवं अमित द्विवेदी भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तिलकराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर से शिकायत की गई है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि वार्ड में कांग्रेस ने विकास के कई काम किए है जिसकी वजह से कांग्रेस पर लोगों का भरोसा है। कांग्रेस इस बार भी वहां से विजयी होगी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का गलत उपयोग कर रही है।
……
पूरे मामले की जांच हो चुकी है। वोटर लिस्ट में गड़बडी से संबंधित कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। एक व्यक्ति के दो जगह नाम नहीं हो सकते। ऐसे ही मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं जिनका दो जगह नाम था। कांग्रेस के साथ ही भाजपा वाले भी ऐसी शिकायत किए हैं लेकिन यह पूरी तरह से निराधार है।
विकास सिंह, एसडीएम बैढ़न

Home / Singrauli / कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो