जानकारी के मुताबिक पिपराकुरंद गांव में शुक्रवार की शाम मृतक रामधनी बैगा (45) की उसके दामाद आरोपी रामचन्द्र बैगा ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पड़ोस के लोग घटना के बारे में सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सांैप दिया। इधर, पुलिस हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। हालांकि हत्या होने की वजह का पता पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रामचन्द्र बैगा गत ढाई साल से अपने ससुराल पिपराकुरंद गांव में रहता था। ससुर दामाद के बीच पहले से ही मामूली बात को लेकर विवाद होता था, लेकिन तू-तू, मैं-मैं तक ही समिति रहता था। अचानक शुक्रवार की शाम दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोपी सहित मृतक दोनों शराब के नशे में धुत थे। देखते ही देखते दोनों का विवाद गहरा गया। ससुर ने दामाद को कुछ बोला, जो बात उसे नागवार गुजरी और कुल्हाड़ी उठाकर ससुर के गर्दन पर प्रहार करते हुये उसे मौत की नींद सुला दिया।
अभी तक में हत्या की वजह का पता पुलिस नहीं लगा पाई है। हालांकि घटना के दूसरे दिन पुलिस पिपराकुरंद गांव में जाकर स्थानीय लोगों से पूछताछ में जुटी है। वहीं मृतक के परिजन भी हत्या की वजह के बारे में पुलिस को नहीं बता पा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। ठोस तथ्य मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इधर फरार आरोपी का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।