scriptबड़ा हादसा: तेज रफ्तार बस पलटी, तीन दर्जन घायल | High-speed bus upturned, 36 injured | Patrika News
सिंगरौली

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बस पलटी, तीन दर्जन घायल

मोरवा थाना क्षेत्र के खिरवा गांव की घटना, घायलों में जिसमें दस गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे उपचार के
लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाकी का उपचार मोरवा स्वास्थ्य
केन्द्र में चल रहा है।

सिंगरौलीDec 01, 2016 / 10:44 am

suresh mishra

singrauli news

singrauli news


सिंगरौली।
मोरवा थाना क्षेत्र अंर्तगत खिरवा में बुधवार की सुबह यात्री बस पलटने से करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिसमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। बस पलटने के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन – फानन में बस का सीसा फोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला।

एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी मोरवा स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया गया। मोरवा पुलिस भी मौके पर समय रहते पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गनीमत रही की यात्रियों को मौत नहीं हुआ, हालांकि चोट आई है।

गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जिले में बस पलटने की यह कोई पहली घटना नहीं है। हर दूसरे महीने बस पलटने की घटना होती है। ज्यादातर बस मोरवा एवं माड़ा क्षेत्र के आस पास पलटती हैं। दरअसल इस क्षेत्र में चलने वाली ग्रामीण बसों की हालत खस्ता है जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं।


घटनास्थनल पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद घटनास्थल खिरवा गांव में मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दिल दहलाने वाली घटना को देखकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दिया। हादसे को देखकर स्थानीय लोग सकते में हो गए कि ऐसी घटनाएं मोरवा क्षेत्र मे आए दिन हो रही है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को जिस समय घटना हुई उस समय खिरवा में यात्रियों की चीख-पुकार मची हुई थी।


बस पलटने की हो चुकी हैं कई घटनाएं

बस पलटने का यह कोई पहली घटना नहीं है। इस तरह की घटनाएं ज्यादातर माड़ा व मोरवा रूट में हो रही हैं। इसका कारण खटारा बसों को परमिट आरटीओ की ओर से दिया जा रहा है। जिससे लगातार बस पलटने की घटनाएं हो रही हैं और यात्री घायल हो रहे हैं। ऐसे ही बुधवार को अजगुढ़ से मोरवा आ रही वर्मा बस क्रमांक एमपी 66 टी 0219 तेज रफ्तार होने के चलते व चालक की लापरवाही से खिरवा पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

ये हुए घायल

खिरवा में हुए बस हादसे में लगभग तीन दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। जिसमें बसंती देवी, श्याम लाल खैरवार, रामनरेश खैरवार, पन्नेलाल यादव, गुलाब सिंह, त्रिलोक यादव, राजकुामर यादव, भाईलाल, नन्दलाल, ज्ञादुरलाल, रामधनी पनिका, सुनील शाह, शांति देवी, अरबरीलाल, मानप्रसाद यादव, मशक्कर लाल, पार्वती देवी, तारा देवी, बुद्धलाल साकेत सभी घायल अजगुढ़ व खिरवा के बताए गए हैं। जिसमें दस गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाकी का उपचार मोरवा स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो