scriptअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई महिलाओं के मान-सम्मान व अधिकार की बात | Honorary Ceremony at International Women's Day in Singrauli | Patrika News
सिंगरौली

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई महिलाओं के मान-सम्मान व अधिकार की बात

आयोजित किए गए सम्मान समारोह…

सिंगरौलीMar 08, 2019 / 11:16 pm

Ajeet shukla

women

Honorary Ceremony at International Women’s Day in Singrauli

सिंगरौली. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में एक ओर जहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर से उनके मान-सम्मान व अधिकार की बात की गई। इसके लिए महिलाओं को जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया।
महिलाओं का सम्मान कर बढ़ाया मान
स्वतंत्र समाज सेवा समिति की ओर से सामुदायिक भवन के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समाज की सभी महिलाओं को एक सूत्र में जोडऩे के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष सीए मनोरमा शहवाल ने कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान मिलना उनका अधिकार है और महिलाएं इसे लेकर रहेंगी। कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित महापौर प्रेमवती खैरवार ने स्कार्इ लार्क स्कूल, किड्स राइम्स व सक्सेस प्वाइंट क्लासेस की शिक्षिकाओं के अलावा मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की रिहाना सिद्दीकी, वरिष्ठ कवियत्री विजया लक्ष्मी शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता समा भारती व अल खदीजा के सभी सदस्यों को प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अंत में महिलाओं को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि समाज का आधार एक महिला ही होती है। जिसे समाज को और एक परिवार को संवारने का पूरा दायित्व होता है। महिलाएं इस दायित्व को बिना किसी भेदभाव के करती आ रही है।
Honorary Ceremony at <a  href=
International Women’s Day in Singrauli” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/08/111111_4250207-m.jpg”>
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
‘महिलाओं के जिम्मे होते हैं कई दायित्व’
शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी लिमिटेड व सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के मानव संसाधन विभाग के संयोजन में एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विद्युत गृह के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन ने महिलाओं को दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि महिलाओं का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। कामकाजी महिलाएं दोहरे दायित्वों का निर्वहन करती हैं। बतौर विषिष्ट अतिथि वनिता समाज की अध्यक्ष कराबी सेन ने परिवार के उत्थान में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को गृहस्थी की धूरी बताया। इस अवसर पर वनिता समाज उपाध्यक्ष अंजू मिश्रा, सचिव मुक्ता सक्सेना, डॉ. दिव्या जैन, डॉ. सुनिता सिंह, डॉ. प्रेमलता कुरकांजी सहित अन्य ने अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ ने किया।कार्यक्रम में मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार जाडली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Honorary Ceremony at International Women's Day in Singrauli
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का लिया संकल्प
हिंडालको महान परियोजना के प्रमुख रतन सोमानी के मार्गदर्शन व मानव संसाधन प्रमुख विश्वनाथ मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी की ओर से महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। सीएसआर विभाग प्रमुख यसवंत कुमार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मझिगवां में आयोजित कार्यक्रम में करीब 400 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित यशवंत कुमार व मझिगवां सरपंच प्रमोद कुमार सिंह व विजय वैश्य ने महिलाओं को बधाईदी।सीएसआर प्रमुख ने कहा कि उनके विभाग की ओर से 17 पंचायतों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार मूलक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच रंगोली, मेंहदी व सुई धागा दौड़ जैसी कई प्रतियोगिताएं कराई गईं।अंत में सरपंच ने महिलाओं को पुरस्कृत करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Home / Singrauli / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई महिलाओं के मान-सम्मान व अधिकार की बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो