script25 दिन बाद UP से पकड़ा गया किशोरी का अपहर्ता | Kidnapper arrested from Anpara UP Teenager recovered | Patrika News
सिंगरौली

25 दिन बाद UP से पकड़ा गया किशोरी का अपहर्ता

-अपहृत किशोर भी बरामद

सिंगरौलीOct 03, 2020 / 05:47 pm

Ajay Chaturvedi

किशोरी का अपहर्ता गिरफ्तार

किशोरी का अपहर्ता गिरफ्तार

सिंगरौली. किशोरी का अपहरण कर उसके साथ हैवानियत को अंजाम देने का आरोपी आखिकार पुलिस की गिरफ्त में आया। पुलिस ने उसे यूपी के अनपरा से गिरफ्तार किया। साथ ही 25 दिन बाद वह अपहृत किशोरी भी बरामद कर ली गई।
परिजनों को भले ही 25 दिन बाद उनकी बेटी मिल गई हो पर उन्होंने पुलिस पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि महिलाओं संग होने वाले अपराध के प्रति पुलिस कितनी गंभीर है इसका सहज अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किशोरी के अपहरण की शिकायत के बाद भी पुलिस तत्परता नहीं बरती। आरोपी और किशोरी को खोजने में 25 दिन लग गए। बताया जा रहा है कि किशोरी का अपहरण करने वाला नजदीकी रिश्तेदार है। वह किशोरी का अपहरण कर उसके साथ अनपरा थाना के रेणुसागर में रह रहा था। वह, वहीं किसी संविदा एजेंसी में कार्यरत था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अब कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजकुमार बसोर पिता रामाधार बसोर निवासी नौगई वैढऩ (21 वर्ष) के खिलाफ पाक्सो एक्ट व अन्य संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायालय समक्ष पेश किया। न्यायालय ने आरोपी के अपराध को गंभीर करार देते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो