scriptदुर्घटनाओं पर लगाम लगाने एक नया प्रयोग… यातायात पुलिस को मिला पेट्रोलिंग का जिम्मा | Police petroling prevent traffic accidents in Singrauli | Patrika News
सिंगरौली

दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने एक नया प्रयोग… यातायात पुलिस को मिला पेट्रोलिंग का जिम्मा

एसपी ने बनाया प्लान, वाहनों की हर गतिविधियों पर नजर रखने दिया निर्देश….

सिंगरौलीMay 09, 2019 / 09:22 pm

Amit Pandey

Police petroling prevent traffic accidents in Singrauli

Police petroling prevent traffic accidents in Singrauli

सिंगरौली. अगर आप शहर व ग्रामीण के तहत आने वाले किसी भी सडक़ से गुजर रहे हैं तो अपने वाहन की स्पीड पर खास ध्यान रखें। कहीं ऐसा न हो कि ओवरस्पीड में वाहन चलाने पर आपका चालान कट जाए या फिर आपका ड्राइविंग लाइसेंस ही निरस्त हो जाए। क्योंकि एसपी दीपक शुक्ला ने सडक़ दुर्घटनाओं पर लगाम लागने और वाहनों की हर गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए एक नईयोजना बनाई है। नए प्रयोग के तहत यातायात पुलिस को न केवल निर्देश जारी हुआ है। बल्कि उन्हें कई तरह की सुविधाओं से लैस भी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने योजना के तहत यातायात पुलिस को पेट्रोलिंग करने का जिम्मा सौंपा है। इस बावत पुलिस को एक चार पहिया वाहन व दो बाइक और अतिरिक्त स्टॉफ भी दिया जा रहा है। बाइक पर शहर में दो पार्टियां पेट्रोलिंग करेंगी व चार पहिया वाहन से ग्रामीण अंचल में बिगडै़ल वाहन चालकों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए बाकायदे एक सप्ताह का ड्यूटी चार्ट तैयार किया जाएगा। पेट्रोलिंग खासतौर पर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, प्रतिबंधित मार्ग, गलत साइड के मद्देनजर की जाएगी। यदि यह सब कमियां वाहन चालकों में मिला तो पेट्र्रोलिंग कर रही यातायात पुलिस इन्हें दबोच कर तत्काल कार्रवाई करेगी। क्योंकि ऐसे लापरवाह वाहन चालक ही दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं।
बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर उठाया कदम
समूचा ऊर्जाधानी सडक़ हादसों की चपेट में है। सडक़ों पर आए दिन होने वाले हादसों ने पुलिस विभाग के होश उड़ा दिए हैं। यही वजह है कि सडक़ हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गंभीर नजर आ रही है। यहां लगातार होने वाले इन हादसों के पीछे कहीं न कही वाहनों की तेज गति या यातायात नियमों का उल्लंघन एक बड़ा कारण माना जा रहा है। इसको रोकने के लिए अब यातायात पुलिस दो-चार पहिया वाहनों से पेट्रोलिंग करेगी।
चौक चौराहों पर लगेंगे चेतावनी भरे बैनर
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कई तरह के हथकंडे अपना रही है। शहर सहित ग्रामीण अंचल में चौक चौराहों पर चेतावनी भरे बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जाएंगे। ताकि वाहन चालकों में जागरूकता आए। इससे उन्हें यह सीख मिलेगी की वाहन तेज रफ्तार नहीं चलाना है क्योंकि कहीं भी दुर्घटना घटित हो सकती है। इधर, जबलपुर से जागरूकता सामग्री मगवा लिया गया है। इससे वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा।
फैक्ट फाइल:-
बस – 530
ट्रक – 7000
टैक्सी – 2500
प्राइवेट कार – 7000
ऑटो – 2500
बाइक – 7000
ट्रैक्टर – 3500
ट्राली – 1000
अन्य वाहन – 900

वर्जन:-
यातायात नियमों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। अगर कोई वाहन चालक नियमों के विपरीत वाहन चलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों कर लगाम लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अगर कोई तेज गति से वाहन चलाता हुआ पाया जाता है तो चालान करने के साथ उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। इसके लिए एक योजना तैयार किया गया है।
दीपक कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो