scriptखिलाडिय़ों की उम्मीदों को लगेंगे पंख, जनपदों में बनेगा खेल मैदान | Singrauli Collector directed to find land for sports ground | Patrika News
सिंगरौली

खिलाडिय़ों की उम्मीदों को लगेंगे पंख, जनपदों में बनेगा खेल मैदान

कलेक्टर ने तैयार की योजना….

सिंगरौलीDec 12, 2019 / 09:39 pm

Ajeet shukla

Singrauli Collector directed to find land for sports ground

Singrauli Collector directed to find land for sports ground,Singrauli Collector directed to find land for sports ground,Singrauli Collector directed to find land for sports ground

सिंगरौली. उन युवाओं की उम्मीदों को अब पर लगेंगे, जो खेल गतिविधियों में रुचि रखते हैं और इस क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं। कलेक्टर केवीएस चौधरी ने खेल मैदान सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर विशेष योजना बनाई है। कलेक्टर ने तीनों जनपदों में खेल मैदान तैयार करने का निर्देश दिया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिस जनपद में खेल मैदान के लिए स्थल अभी तक तय नहीं है। वहीं उचित स्थान तलाश पर उसकी जानकारी दी जाए। साथ ही मैदान तैयार करने के लिए आने वाले खर्च का स्टीमेट भी प्रस्तुत किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि यह कार्य जितनी जल्द हो सके, पूरा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने वनाधिकार पट्टे के अमान्य दावों को वन मित्र पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। उपखंड अधिकारियों व जनपद पंचायतों के सीइओ को निर्देशित किया कि वह वन मित्र पोर्टल का नियमित अवलोकन करें।
हल्कावार नक्शा तरमीम के प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रगति रिपोर्टआरसीएमएस पोर्टल के साथ बेव जीआईएस पोर्टल में भी उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा कलेक्टर ने आंगनबाड़ी भवनों, पीडीएस की दुकानों व गौशाला निर्माण के कार्यों की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश किए जारी
– यूरिया खाद का पर्याप्त मात्रा में कराएं भंडारण।
– धान उर्पजन की केंद्रों से हर रोज ले जानकारी।
– शिक्षा अधिकारी स्कूलों का करें नियमित निरीक्षण।

Home / Singrauli / खिलाडिय़ों की उम्मीदों को लगेंगे पंख, जनपदों में बनेगा खेल मैदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो