scriptसिंगरौली को मिली नई ट्रेन की सौगात, जानिए कहां से कहां तक चलेगी | Singrauli gets new train | Patrika News
सिंगरौली

सिंगरौली को मिली नई ट्रेन की सौगात, जानिए कहां से कहां तक चलेगी

जबलपुर से बरगवां के लिए 26 से रोजना चलेगी स्पेशल इंटरसिटी एक्सपे्रस
 

सिंगरौलीOct 13, 2019 / 07:16 pm

Pushpendra pandey

Singrauli gets new train

Singrauli gets new train

सतना. सिंगरौली रूट के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दीपावली पर रेल प्रशासन ने जबलपुर से बरगवां और बरगवां से जबलपुर के बीच स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 26 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक रोजाना चलेगी। रेल प्रशासन ने 12 अक्टूबर को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जबलपुर तक का सफर आसान हो सकेगा।
जबलपुर से सुबह 8.48 बजे चलेगी
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 01653 स्पेशल इंटरसिटी एक्सपे्रस जबलपुर से सुबह 8:48 बजे बरगवां के लिए रवाना होगी। टे्रन 9:20 बजे कटनी साउथ, 10:48 बजे खन्ना बंजारी, 11:50 बजे ब्योहारी, 13:28 बजे सरईग्राम और 14:40 बजे बरगवां पहुंचेगी।
बरगवां से शाम 17.02 बजे रवाना होगी
गाड़ी नंबर 01654 स्पेशल इंटरसिटी एक्सपे्रस बरगवां से शाम 17:02 बजे जबलपुर के लिए रवाना होगी। यह 18:35 बजे ब्योहारी, 19:45 बजे खन्ना बंजारी, 21:25 बजे कटनी साउथ, 22:12 बजे सिहोरा रोड और 23 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से सिंगरौली वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। जबलपुर तक का सफर आसान हो सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो