scriptट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो की मौत, दो घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना | Tractor and bike collision in Tiyra village of Singrauli, two killed | Patrika News
सिंगरौली

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो की मौत, दो घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

सिद्धि पिपरा गांव से रजमिलान जा रहे थे बाइक सवार

सिंगरौलीApr 30, 2019 / 11:40 am

Amit Pandey

Tractor and bike collision in Tiyra village of Singrauli, two killed

Tractor and bike collision in Tiyra village of Singrauli, two killed

सिंगरौली. आखिरकार एक बार फिर यातायात नियम को तोडऩा जान पर भारी पड़ा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सासन चौकी अंतर्गत काम गांव में ट्रैक्टर व बाइक में जोरदार भिडं़त हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर, मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराई और शव परिजनों को सौंप दिया। फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर घटना की विवेचना में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक सिद्धि पिपरा गांव से एक ही बाइक पर सवार बृहस्पतिधर (55) पिता अमोलधर दुबे, बृजबिहारी दुबे व श्यामबिहारी दुबे पिता बृहस्पतिधर दुबे निवासी सिद्धि पिपरा, कमलेश पाण्डेय (25) पिता आत्माराम पाण्डेय निवासी भकुआर रविवार को रजमिलान की ओर जा रहे थे। तभी काम गांव के पास पहुंचते ही रेत से भरे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बृहस्पतिधर (55) पिता अमोलधर दुबे की मौके पर मौत हो गई। वहीं कमला शंकर पाण्डेय (25) पिता आत्माराम पाण्डेय को गंभीर चोटें आई थी। अस्पताल पहुंचते ही कमला शंकर की भी मौत हो गई। वहीं दो घायल युवकों को उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
अस्पताल में मचा कोहराम
मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। जहां शव को देखकर कोहराम मच गया। दुर्घटना इस तरह हुआ कि ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया है। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पड़ोस के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे। कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराई है।
जिला अस्पताल में तड़पते रहे घायल
हादसे में घायलों को जिला अस्पताल लेकर पुलिस पहुंची तो घंटो तक जिला अस्पताल में घायल तड़पते रहे। डाक्टरों के नहीं होने का नतीजा यह रहा कि जिला अस्पताल परिसर में एक युवक ने दम तोड़ दिया। देरी से पहुंचे डाक्टर घायलों को देखने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती किया। बताया गया है कि बृहस्पतिधर के दो पुत्र बृजबिहारी दुबे व श्यामबिहारी दुबे घटना में गंभीर रूप से घायल हैं। उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Home / Singrauli / ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो की मौत, दो घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो