scriptतेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना | Tractor overturns in Morwa, Singrauli, two killed | Patrika News
सिंगरौली

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

मोरवा थाना क्षेत्र के बडग़ड़ के पास हुई घटना…..

सिंगरौलीSep 22, 2019 / 01:48 pm

Amit Pandey

Tractor overturns in Morwa, Singrauli, two killed

Tractor overturns in Morwa, Singrauli, two killed

सिंगरौली. ट्रैक्टर की तेज रफ्तार जानलेवा बन गई। मोरवा थाना क्षेत्र के बडग़ड़ गांव में ट्रैक्टर पलटने से जहां दो युवक की मौत हो गई। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस व पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में :ष्शश्च4ह्म्द्बद्दद्धह्ल:पचार के लिए मोरवा अस्पताल भेज दिया। जहां पांच घायलों की गंभीर हालत को देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बडग़ड़ गांव मंे शनिवार की दोपहर आदिवासी ग्रामीण राशन लेने के लिए लाल सिंह गोंड़ के ट्रैक्टर में सवार होकर कतरिहार गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बडग़ड़ निवासी लक्षनधारी सिंह व हीरामती सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक समेत कुल 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। लोगों की चित्कार सुनकर मदद के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दिया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली में दबे लोगों को बाहर निकाले। बताया गया की घटना के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची। जहां मोरवा पुलिस ने घायलों को केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पांच लोगों को गंभीर हालत को देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। इधर, दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए चितरंगी भेज दिया।
ये हुए हैं घायल
ट्रैक्टर पलटने की घटना में शिवप्रसाद सिंह, जनकधारी सिंह, धनराज सिंह, हीरालाल सिंह, खिरोधन सिंह, रमेश सिंह, सत्य प्रसाद सिंह, लाल सिंह, शिव शंकर सिंह, उदय भान सिंह, देवी दयाल सिंह, रामधती सिंह, कविता सिंह, पार्वती सिंह, सोमवती सिंह, पानमती सिंह शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल जनकधारी सिंह, रामधारी सिंह, पानमति सिंह, कविता सिंह एवं पार्वती सिंह को रेफर कर दिया गया है। सभी लोग बडग़ड़ गांव के रहने वाले हैं।
मौके पर मची चीख पुकार
घटना के बाद मौके पर चीख पुकार शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना को देखकर मौके पर पहुंचकर घायलों को ट्राली से निकालने में जुट गए। इधर, गंभीर रूप से घायलों में कोहराम मच गया था। घटना का मंजर देख स्थानीय लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सडक़ के दूर ट्रैक्टर ट्राली खेत में जा गिरा था। ट्रैक्टर की ट्राली में कई लोग दब गए थे। जिससे दर्जनभर घायल हो गए हैं। खून से लथपथ घायल जमीन पर कराह रहे थे।
घंटो तपड़ते रहे घायल
बताया गया है कि जब ट्रैक्टर पलटने की घटना घटित हो गई तो स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दे दिया था। साथ ही एंबुलेंस वाहन को भी सूचना दी गई। घटना के बाद एक घंटे तक मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही एबुलेंस वाहन। जिससे गंभीर रूप से घायल घटनास्थल पर तपड़ते रहे। उन्हें समय पर उपचार नसीब नहीं हुआ। काफी देर बाद मोरवा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजने का काम शुरू कर दिया।

Home / Singrauli / तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो