इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन इस बीज हत्या करने वाली महिला वहां से फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक ननदइया अगरिया व दसमतिया अगरिया साथ में जमीन पर सो रही थी। वहीं पास में चारपाई पर दोनों का पति विजय अगरिया भी सो रहा था।
देर रात ननदइया अगरिया उठी और एक बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के दौरान ही ननदइया ने पास पड़ी टांगी उठाया और सौतन दसमतिया अगरिया के गर्दन पर प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी और कुछ देर में उसकी सांस थम गई। अचानक से हुई इस घटना बदहवास पति विजय अगरिया ने उठकर लहूलुहान पत्नी को देखा तो उसकी दूसरी पत्नी दसमतिया अगरिया ने दम तोड़ दिया था। इसकी सूचना फरियादी विजय ने लंघाडोल पुलिस को दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दूसरी पत्नी का साथ रहना लग रहा था नागवार
पुलिस ने बताया कि विजय अगरिया की शादी वर्ष 2020 जून में ननदइया अगरिया के साथ हुई थी। इस बीच हाल ही में फसल काटने आई दसमतिया अगरिया दूसरी पत्नी के रूप में विजय के साथ रहने लगी। दसमतिया का साथ रहना ननदइया को नागवार गुजर रहा था। इस दौर में वह पति विजय से कई बार यह कह चुकी थी कि दसमतिया को काट डालेंगे। हुआ भी यही उसने गुरुवार की देर रात टांगी से प्रहार कर सौतन दसमतिया को मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
हत्या की घटना के बाद झलरी गांव में सन्नाटा पसर गया। लोगों में यह चर्चाएं होने लगी कि दूसरी पत्नी को साथ रखना भारी पड़ गया। शादी करके ननदईया को विजय अगरिया ने लाया था। इस बीच उसे दसमतिया को साथ नहीं रखना चाहिए। फिलहाल यह पुलिस जांच के बाद स्थिति साफ हो पाएगी कि आखिर हत्या करने का वजह क्या थी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या की वारदात के बाद आरोपी महिला मौके से फरार है। जिसकी तलाश लंघाडोल पुलिस कर रही है।