12वीं कला संकाय में इस बार छात्रों ने बाजी मारी है। इस साल 4674 छात्र पास हुए है। जिसमें 1594 प्रथम, 2279 द्वितीय व 801 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। ऐसे में छात्रों का परिणाम 92.30 फीसदी रहा। जबकि 3962 छात्राएं उत्तीर्ण हुई है। जिसमें 1591 प्रथम, 1847 द्वितीय व 524 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। ऐसे में छात्राओं का परिणाम 91.59 फीसदी रहा।