रमेश कुमार रावल के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यवेक्षक रमेश कुमार दहिया, कार्यवाहक प्रधानाचार्य गणेश कुमार मीणा व सरपंच कैलाश कुमार सुथार के सान्निध्य में उद्घाटन समारोह हुआ। उद्घाटन मैच अजारी की सीनियर सैकंडरी की टीम व सिरोही की रूप रजत की टीम के बीच हुआ, जिसमें रूप रजत विद्यालय की टीम 3-0 से विजयी रही। मेर माण्डवाड़ा व झाड़ोली के बीच हुए मैच में मेर माण्डवाड़ा 8-0 से विजयी रहा। शाम को सेमी फाइनल मुकाबले हुए। हार्ड लाइन के मैच वेलांगरी व रूपरजत के बीच हुए। प्रतियोगिता का फाइनल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुरा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेर माण्डवाड़ा के बीच खेला गया। जिसमें रामपुरा विजेता रहा। समापन समारोह में शारीरिक शिक्षक रणजीतसिंह डाबी, सरपंच कैलाश कुमार सुथार समेत कइ गणमान्य लोग उपस्थित रहे।