24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

114 दिन की उठापटक के बाद नगरपालिका को मिलेगा नया चेयरमैन, चुनावी घोषणा से छायी खुशी

चेयरमैन पद के लिए 10 नवम्बर को होंगे चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 3 Nov 2022, 3:41 PM IST

114 दिन की उठापटक के बाद नगरपालिका को मिलेगा नया चेयरमैन, चुनावी घोषणा से छायी खुशी

114 दिन की उठापटक के बाद नगरपालिका को मिलेगा नया चेयरमैन, चुनावी घोषणा से छायी खुशी

पिण्डवाड़ा. नगर पालिका में 114 दिन की राजनीतिक उठापटक के बाद अब 10 नवंबर को चुनाव के बाद पिण्डवाड़ा नगर पालिका को नया चेयरमैन मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार नगरपालिका अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय पार्षदों ने मिलकर भाजपा के चेयरमैन जितेंद्र प्रजापत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें जितेंद्र प्रजापत अपनी कुर्सी बचाने में नाकाम रहे थे। जिसके बाद राज सरकार के आदेश पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष चेलराम देवासी को पालिका अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। अब राज्य सरकार ने अध्यक्ष पद के रिक्त पद को भरने के लिए 10 नवंबर को चुनाव कराने की घोषणा की है। पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अब 3 नवम्बर को नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे। इसके बाद 4 नवम्बर को जांच की जाएगी, 7 तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 10 नवम्बर को चुनाव होगा। चुनाव के बाद अध्यक्ष पद की घोषणा की जाएगी।

अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही बीजेपी, कांग्रेस से दावेदारों में हलचल शुरू हो गई है। भाजपा के पास बहुमत होने के बाद भी 5 पार्षद रह गए हैं। जबकि कांग्रेस के पास 8 पार्षद हैं। अविश्वास के दौरान भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय 20 पार्षदों ने एक तरफा मतदान कर पालिका के अध्यक्ष प्रजापत को पालिका अध्यक्ष की कुर्सी से हटाया था, लेकिन अब 10 नवम्बर को पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 13 पार्षदों के वोट चाहिए। ऐसे में सूत्रों की माने तो निर्दलीय, बीजेपी व कांग्रेस मिलकर इसी खेमे से अध्यक्ष बना सकते है। अब देखना है कि भाजपा, पालिका अध्यक्ष की कुर्सी की अपनी साख कैसे बचा पाती है।

- नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जिला कलक्टर से पत्र जारी हुआ है। जिसमें 3 और 4 नवम्बर को पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन भरे जाएंगे। वहीं 7 नवम्बर को नाम वापसी व 10 को पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे।

हंसमुख कुमार, उपखंड अधिकारी, पिण्डवाडा

नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बीजेपी ही काबिज बीज होगी हम पूरी तैयारी में हैं।

नितिन बंसल, प्रधान, पंचायत समिति पिण्डवाडा