सिरोही. प्रवासी युवा बंधुओं की ओर से नारादरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंदों को राशन के पैकेट वितरित किए। युवाओं ने बताया कि लॉक डाउन के कारण सभी काम बंद हैं। ऐसे में प्रतिदिन कमाकर खाने वालों के समक्ष संकट है।
कोरोना युवा रिलीफ सोसाइटी ने सवली, नारादरा, लोटीवाड़ा बड़ा, लोटीवाड़ा छोटा, उम्मेदगढ़ पुराना, उम्मेदगढ़ नया एवं नेडा बस्ती में दो दिन खाना एवं किट वितरण किए। वितरण केंद्र का अतिरिक्त जिला कलक्टर रिछपालसिंह बुडऱक, उपखंड अधिकारी भागीरथ जाट, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, तहसीलदार रणछोड़ कुमार ने निरीक्षण किया एवं टीम को धन्यवाद दिया। गिरधर, रामलाल पुरोहित, डूंगर सिंह, सरपंच वेलाराम, कैलाश पुरोहित, श्रवण, मनोज, महेंद्र, संदीप, राकेश पुरोहित, गमनाराम देवासी, पप्पू सिंह, कालूराम देवासी सहयोग कर रहे हैं।