scriptभामाशाहों को प्रेरित कर प्रधानाचार्य व उनकी पूरी टीम ने बदली शिवगंज तहसील के इस स्कूल की तस्वीर, जानिए कैसे… | Indore Government Higher Secondary School | Patrika News
सिरोही

भामाशाहों को प्रेरित कर प्रधानाचार्य व उनकी पूरी टीम ने बदली शिवगंज तहसील के इस स्कूल की तस्वीर, जानिए कैसे…

– उच्च माध्यमिक विद्यालय में जुटाई जरूरी सुविधाएं

सिरोहीJan 18, 2021 / 09:32 am

Bharat kumar prajapat

भामाशाहों को प्रेरित कर प्रधानाचार्य व उनकी पूरी टीम ने बदली शिवगंज तहसील के इस स्कूल की तस्वीर, जानिए कैसे...

sirohi

सिरोही. शिवगंज तहसील के अन्दौर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य व उनकी टीम ने भामाशाहों को प्रेरित कर कई सुविधाएं जुटाईं। इनकी बदौलत स्कूल विकास में नए आयाम स्थापित कर मिसाल कायम की। आज यह स्कूल परिसर सही मायने में शिक्षा का मंदिर नजर आ रहा है। पांच साल पहले इस स्कूल की तरफ कोई झांकता तक नहीं था। नामांकन बहुत कम था। जरूरी सुविधाएं नहीं होने से विद्यार्थी आस-पास के स्कूलों में पढऩे जाते थे।
अर्जुनराज पुरोहित ने प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कुछ बेहतर करने की ठानी ताकि अभिभावक और बच्चे पे्ररित हों। प्रधानाचार्य ने भामाशाहों के सहयोग से स्कूल की तस्वीर बदलने का मानस बनाया। भामाशाहों व अभिभावकों की बैठकें आयोजित कर समस्याओं पर चर्चा की और स्कूल विकास में सहयोग के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को भी प्रेरित किया। वर्तमान में स्कूल में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है।
लॉक डाउन में अधिकांश कार्य
प्रधानाचार्य ने भामाशाहों को प्रेरित कर पांच साल में स्कूल विकास में कई छोटे-बड़े कार्य करवाए। लॉक डाउन में अधिकांश कार्य करवाए। चार दीवारी ऊंची की गई ताकि अंदर कोई समाजकंटक घुस कर नुकसान नहीं करे। इस पर करीब चार लाख रुपए खर्च हुए। टीन शैड, प्रार्थना सभा स्थल, रंग रोगन, पेड़-पौधे समेत अन्य सुविधाएं जुटाईं। स्कूल परिसर के चारों तरफ स्लोगन, भित्ति चित्र व बरामदे में जाली लगवाई। स्कूल के चारों तरफ पेड़-पौधे ही दिखाई देते हैं। यहां पहली से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हंै। नामांकन 475 है। स्कूल परिणाम भी अच्छा है। विद्यार्थी अब शिक्षा विभाग की सभी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। पढ़ाई में अन्य शिक्षक भी मनोयोग से जुटे हैं।

इन्होंने बताया…
स्कूल में करीब पांच साल हो गए हैं। भामाशाहों को प्रेरित कर स्कूल में हर प्रकार के विकास कार्य करवाएं हंै। बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम भी अच्छा रहता है। कोशिश रहती है कि इस स्कूल में पढ़ा विद्यार्थी हर क्षेत्र में आगे रहे। हर ग्रामीण व भामाशाह स्कूल विकास के लिए समर्पित रहता है।
– अर्जुनराज पुरोहित, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अन्दौर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो