scriptमहात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाई शुरू, अब तक 381 विद्यार्थियों का प्रवेश, आवश्कता से कम पहुंची किताबें… | Mahatma Gandhi English School sirohi | Patrika News
सिरोही

महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाई शुरू, अब तक 381 विद्यार्थियों का प्रवेश, आवश्कता से कम पहुंची किताबें…

सिरोही. राज्य सरकार की ओर से पहली बार जिला मुख्यालय पर खोले महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई शुरू हो गई।

सिरोहीJul 17, 2019 / 10:54 am

Bharat kumar prajapat

sirohi patrika

sirohi

सिरोही. राज्य सरकार की ओर से पहली बार जिला मुख्यालय पर खोले महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई शुरू हो गई। हालांकि आवश्यकता से कम किताबें पहुंची हैं। सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें नहीं मिली हैं। प्रधानाचार्य जगदीशसिंह आढ़ा ने बताया कि सीटें बढऩे से आवश्यकता से कम किताबें पहुंची हैं। मांग के अनुसार प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। अब तक 381 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। इस साल केवल पहली से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुराना भवन में स्कूल संचालित है। कक्षा पहली व छठी में सीटें पूर्ण होने से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्कूल में 20 कर्मचारी कार्यरत हैं जो नियमित रूप से पढ़ाई करवा रहे हैं। इसी परिसर में 9 से 12 तक हिन्दी माध्यम स्कूल भी संचालित है।
परिसर में कैमरे से नजर
स्कूल परिसर व सभी कमरों में कैमरे लगे हुए हैं। प्रधानाचार्य कक्ष से सभी पर निगरानी रखते हैं। किसी कक्षा विशेष को सूचना देने को स्पीकर सिस्टम लगा है। बैल भी ऑटोमेटिक बजती है। हर साल एक कक्षा का इजाफा होगा। ऐसे में सत्र 2022 तक 12वीं तक का अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनेगा।
ये हुए प्रवेश
कक्षाएं बालक बालिका
पहली 31 29
दूसरी 15 24
तीसरी 26 13
चौथी 30 12
पांचवीं 23 11
छठी 51 15
सातवीं 40 15
आठवीं 37 9

Home / Sirohi / महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाई शुरू, अब तक 381 विद्यार्थियों का प्रवेश, आवश्कता से कम पहुंची किताबें…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो