
स्वर्णकार समाज के कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन
शिवगंज. श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की ओर से श्री सोमनाथ महादेव मन्दिर बगीची में 1 व 2 दिसम्बर को प्रस्तावित दो दिवसीय शिला पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम की सफलता में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वजाति के जानकी महिला मंडल की आवश्यक बैठक अध्यक्ष पुष्पा सोनी की अध्यक्षता में मंगलवार को आहूत की गई।
जानकी महिला मंडल की सदस्य उषा सोनी ने बताया कि समाज की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महिला मंडल की बैठक रखी गई। बैठक में चर्चा व विचार विमर्श किया गया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। उषा सोनी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह व उमंग का माहौल हैं। बैठक में मंडल से जुड़ी सदस्य आशा सोनी, उषा सोनी, संगीता सोनी, संतोष कश्यप, पवन सोनी, तारा पी सोनी, पंकी देवी, तारा सी सोनी, सरस्वती सोनी, उर्मिला सोनी, फैंसी सोनी, हंसा सोनी, सैताली सोनी, संतोष सोनी, तारा सोनी इत्यादि सहित अनेक सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने पर सहमति जताई।
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की ओर से अध्यक्ष पारसमल बाड़मेरा व महामंत्री गौरव कुमार परिहार की ओर से समाज बंधुओं को प्रेषित आमंत्रण पत्रिका के अनुसार कार्यक्रम के प्रथम दिन 1 दिसम्बर की सुबह साढे नौ बजे श्री रामचन्द्र मन्दिर होली चौक से शिला शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं दोपहर 12 बजे सोमनाथ मंदिर बगीची में हवन व शिला पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह नौ बजे सोमनाथ मंदिर बगीची में अभिषेक व शिला स्थापन होगा। दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम में शिरकत करने वाले समाज बंधुओं व महानुभावों के लिए लाभार्थी परिवार माणकचंद पुत्र भगवान राम बाड़मेरा की ओर से भोजन प्रसादी होगी।
Published on:
01 Dec 2022 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
