scriptशांतिवन में वर्षभर में संचालित होने वाले सात अभियानों का प्रधानमंत्री मोदी ने की वर्चुअली शुरुआत | Prime Minister Modi virtually launched seven campaigns to be conducted | Patrika News
सिरोही

शांतिवन में वर्षभर में संचालित होने वाले सात अभियानों का प्रधानमंत्री मोदी ने की वर्चुअली शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा स्वर्णिम भारत की ओर बढऩे के लिए सेवा व त्याग का भाव मूलमंत्र – आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन में आयोजित वर्षभर में संचालित होने वाले सात अभियानों का प्रधानमंत्री मोदी ने की वर्चुअली शुरुआत- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला, गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल समेत केंद्रीय व राज्य मंत्रियों ने वर्चुअल तरीके से की शिरकत

सिरोहीJan 21, 2022 / 04:20 pm

Bharat kumar prajapat

आबूरोड. शांतिवन में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम को सम्बोधित करते पीएम मोदी।

शांतिवन में आयोजित वर्षभर में संचालित होने वाले सात अभियानों का प्रधानमंत्री मोदी ने की वर्चुअली शुरुआत

आबूरोड. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कई स्थानों के वनों व पर्वत-पहाड़ों से भी ऊर्जा प्राप्त होती है। यह ऊर्जा उन महान आत्माओं की होती है, जिनकी ऊर्जा के कारण ये स्थल मानवीय प्रेरणाओं का केन्द्र बन जाते हैं। माउंट आबू की आभा भी दादा लेखराज व उन जैसे अनेक महान आत्माओं व सिद्ध व्यक्तित्वों की वजह से निरतंर बढ़ती रही। इस पवित्र स्थान से ब्रह्माकुमारी संस्थान ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरÓ अभियान की शुरुआत कर रहा है। यह बात उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान के आबूरोड स्थित अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर संस्थान की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू किए जा रहे सात अभियानों का आगाज किया। उन्होंने कहा कि जब संकल्प के साथ साधना जुड़ जाती है और मानव मात्र के साथ हमारा मनोभाव जुड़ता है, तब मानो कि हमारे संकल्पों के जरिए एक नए कालखंड का जन्म होने वाला है। एक नया सवेरा होने वाला है। त्याग और कत्र्तव्य भाव से करोड़ों देशवासी आज स्वर्णिम भारत की नींव रख रहे हैं। राष्ट्र की प्रगति से ही हमारी प्रगति है। यही भाव एक ताकत बन रहा है। सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास देश का मूलमंत्र बन रहा है। हम ऐसी व्यवस्था बना रहे है, जिसमें भेदभाव की जगह ना हो। ब्रह्माकुमारीज संस्थान का प्रभाव पूरे विश्व में है। मुझे उम्मीद है आने वाले समय में इस अभियान में एक नयी ऊर्जा का संचार होगा।
अफवाहों के बारे में विदेश में बताएं सच्चाई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के बारे में जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उनकी सच्चाई वहां के लोगों को बताना जरूरी है। सभी को जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। संस्थान की विश्व की हर एक ब्रांच से पांच सौ लोगों को भारत दर्शन के लिए लाने की पहल करें। जो यहां आकर भारत की अच्छाइयों को समझेंगे व विश्व में लेकर जाएंगे। भारत की
आध्यात्मिक सत्ता आप सभी ब्रह्माकुमारी बहनें इसी परिपक्वता के साथ निभाएं।
सीएम ने कहा शांति, अहिंसा, एकता और सद्भाव हमारे मूलमंत्र

समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा देश हमेशा से वसुधैव कुटुम्बकम की भावना वाला रहा है। शांति, अहिंसा, एकता और सदभाव हमारे मूलमंत्र है। खुशी की बात है कि संस्थान के 4 हजार केंद्रों से इसे बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बचपन से ही यहां आता रहा हूं। यहां दादियों ने मुझे मूलमंत्र दिया है कि जब भी तनाव हो तो तीन बार ओम् शांति बोलना। यह संस्थान आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने का कार्य कर रहा है। वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह अभियान स्वर्णिम भारत की झलक और आधुनिक भारत की छवि दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां की आध्यात्मिक जीवनशैली समाज को नई दिशा दिखा रही है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जे. किशन रेड्डी ने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत ब्रह्माकुमारीज के आयोजनों से दुनिया को नया रास्ता मिलेगा। इसके तहत संस्थान का 15 हजार कार्यक्रमों के जरिए 10 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज अच्छा काम कर रही है। संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासक राजयोगिनी बीके मोहिनी, महासचिव बीके निर्वेर, अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन व कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने विचार व्यक्त किए। समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र, संस्थान की मुख्य प्रशासक राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, संयुक्त मुख्य प्रशासक राजयोगिनी बीके मुन्नी, फिल्म निदेशक सुभाष घई समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में ग्रेमी अवार्ड विनर रिक्की केज की ओर वीडियो एलबम भी रिलीज किया गया।
इन सात अभियानों की प्रधानमंत्री ने की शुरुआत

– मेरा भारत, स्वस्थ भारत के तहत वैक्सीनेशन अभियान-गांव-गांव में लोगों के लिए वैक्सीन लगाने और जागरूक करने।

– आत्मनिर्भर किसान – किसानों को यौगिक-जैविक खेती के प्रति जागरूक करने।
– महिलाएं नए भारत की ध्वजवाहक अभियान
– ‘अनदेखा भारतÓ साइकिल रैली
– सड़क सुरक्षा के लिए देशभर में 150 बाइक रैली- एक बाइक रैली में 75 बाइक शामिल होंगी। सभी रैलियों को मिलाकर 25 हजार किमी की दूरी तय की जाएगी।
– आबूरोड से दिल्ली जाने वाली ‘एक भारत श्रेष्ठ भारतÓ मोटरसाइकिल रैली रवाना
– युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘बस यात्राÓ और ‘स्वच्छ भारत अभियानÓ

Home / Sirohi / शांतिवन में वर्षभर में संचालित होने वाले सात अभियानों का प्रधानमंत्री मोदी ने की वर्चुअली शुरुआत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो