जानकार बताते हैं कि चांदाना पुलिए से लेकर पोसालिया पुलिए के बीच आठ किलोमीटर के फोरलेन पर वेरा रामपुरा के समीप मात्र दो किलोमीटर का सड़क क्षेत्र शिवगंज थाना क्षेत्र में आता है। शेष सारा छह किमी हिस्सा सुमेरपुर थाना क्षेत्र में आता है। इस वजह से जब कभी कोई दुर्घटना हो जाती है तब दुर्घटना में हताहतों के परिवार जनों सहित मददगारों को पुलिस कार्रवाई को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना होने की स्थिति में सूचना पर शिवगंज पुलिस ही घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचती है। उसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाना, अवरूद्ध हुए यातायात को खुलवाना सहित मौके पर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहाल करने जैसे कार्य शिवगंज पुलिस को करने पड़ते हैं। जब कार्रवाई करनी होती है तो सुमेरपुर पुलिस ही कर पाती है। शिवगंज पुलिस की िस्थति यह हो जाती है कि वह मौके से वापस तब तक नहीं लौट पाती जब तक की सुमेरपुर थाने से पुलिस अमला नहीं पहुंच जाए।