एक महिला के गले से सोने की चैन लूटने से घटना की गम्भीरता को देखते हुए थाना स्तर पर टीम का गठन किया। टीम द्वारा तकनीकी व मुखबीर सूचना पर फालना जिला पाली से अभियुक्त कुमार पुत्र शिव नारायण, नसीमा पुत्र रतनलाल, चन्दन पुत्र पप्पू को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से लूटी सोने की चैन बरामद की व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जब्त की। टीम में थानाधिकारी हंसाराम, सहायक उप निरीक्षक शैतानसिंह, कांस्टेबल दौलतसिंह, जितेन्द्रसिंह, नरेन्द्र कुमार शामिल थे।