24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हड्डी रोग जांच शिविर में चार दर्जन लोगों का उपचार

गुुरुद्वारा गुरुनानक दर्शन कमेटी के बैनर तले शिविर आयोजित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 7 Nov 2022, 5:04 PM IST

हड्डी रोग जांच शिविर में चार दर्जन लोगों का उपचार

हड्डी रोग जांच शिविर में चार दर्जन लोगों का उपचार

माउंट आबू. गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को गुुरुद्वारा गुरुनानक दर्शन कमेटी के बैनर तले हड्डी रोग जांच शिविर का आयोजन कर चार दर्जन से अधिक रोगियों का उपचार किया गया।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज जैन ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए कहा कि वर्तमान समय हड्डियों से संबंधित बढ़ती व्याधियों से बचाव को लेकर गंभीरतापूर्वक जागरूक रहने की जरूरत है। खान-पान की परहेज करते हुए कैल्शियम से भरपूर सब्जियों व खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी प्रभारी योग शिक्षक प्रकाश चौहान ने योग, प्राणायाम के तहत सूर्य नमस्कार, प्राकृतिक रूप से कैल्शियमयुक्त आहार लेने, सवेरे धूप का सेवन, खटी, ठंडी चीजें नहीं खाने, बाजरे के आटे की रोटी, ग्वारपाठा, हल्दी, मेथी की सब्जी का सेवन करने पर बल दिया।

गुरुद्वारा गुरुनानक दर्शन प्रबंधक सरदार नत्था सिंह ने कहा कि निस्वार्थ सेवा भावना से पुण्य जमा होता है। धर्म.कर्म की सेवा में संलग्न रहने व मन व तन का शुद्धिकरण करते हुए समय पर उपचार कराने से बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सकता है। शिविर में परमिंदर सिंह, सतपाल सिंह, जसविंदर कौर, चंद्रप्रकाश, वासु कलवानी, रणजीत कौर, कंवर सिंह, अजीत सिंह, सुरेश लालवानी आदि के नेतृत्व में शिविर में आए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए मरीजों को मौसमी व्याधियों से बचाव के उपाय भी सुझाए गए। इस अवसर पर लंगर प्रसादी की भी व्यवस्था की गई। जिसका आने वाले श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।