माउंट आबू(सिरोही). उपखंड कार्यालय में सोमवार को उपखंड अधिकारी व अन्य कर्मचारियों के व्यवहार से नाराज दो महिला पार्षदों ने मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज, सिरोही विधायक संयम लोढ़ा, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया व जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल से की है। उन्होंने पत्र भेजकर शिकायत दी है। मामले को लेकर बुधवार को महिला पार्षद तस्लीम बानो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला कलक्टर से भी मुलाकात करेगा।