scriptपूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष से मिली वसुंधरा, स्वास्थ्य जाना | Vasundhara met former Deputy Speaker, went to health | Patrika News
सिरोही

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष से मिली वसुंधरा, स्वास्थ्य जाना

प्राचीन जागनाथ महादेव मंदिर में भी दर्शन कर की पूजा अर्चना

सिरोहीJun 25, 2022 / 02:54 pm

MAHENDRA SINGH VAGHELA

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष से मिली वसुंधरा, स्वास्थ्य जाना

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष से मिली वसुंधरा, स्वास्थ्य जाना

शिवगंज. पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेत्री वसुंधराराजे अपने तीन दिवसीय सिरोही जिले के दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार की शाम को शिवगंज पहुंची। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी से उनके निवास पर मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात जागनाथ महादेव मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की और भगवान शिव से खुशहाली की कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री शाम साढ़े पांच बजे शिवगंज पहुंची। यहां उनका पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष से मिलना तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। जिसके चलते वे सीधे भंडारी के घर पहुंची। जहां उनकी पुत्रवधु डॉ. रक्षा भंडारी सहित परिजनों ने उनका तिलक एवं पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया। भंडारी को देखते ही वे भाव विभोर हो गई तथा उन्हें गले से लगा लिया। करीब पन्द्रह से बीस मिनट तक उनकी मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि करीब डेढ माह पूर्व भंडारी के बाइपास सर्जरी हुई थी। उसके बाद से वे राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रही है। इस अवसर पर अशोक परनामी, सांसद देवजी एम पटेल, पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, आबू पिंडवाडा विधायक समाराम गरासिया, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री दिनेश बिंदल, नगर मंडल अध्यक्ष मानक प्रजापत, नगर पालिका में प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार, पार्षद राजेन्द्र सोलंकी, हिरल कुमारी, मोहनलाल माली सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जागनाथ महादेव मंदिर में किए दर्शन

शिवगंज से रवानगी से पूर्व राजे जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के आग्रह पर जागनाथ महादेव मंदिर पहुंची। पूर्व मुख्यमंत्री का मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित सनातन धर्म महिला सेवा समिति की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात वे मंदिर पहुंची जहां मंदिर पूजारी भंवरलाल त्रिवेदी ने पूजा अर्चना करवाई। श्रीमती राजे ने भगवान शिव से खुशहाली की कामना की। इस मौके पर जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट के मंत्री गोयल एवं सनातन धर्म महिला सेवा समिति की अध्यक्ष उषा अग्रवाल, ट्रस्ट के मंत्री गंगाराम गोयल, महिपालसिंह राणावत, बाबूलाल च्वाला, फूलाराम सुथार, कस्तुरचंद घांची, कुंदनमल राठी, पुखराज परिहार, उषा अग्रवाल, प्रकाश भाटी, बाबूलाल सोनी, राजेन्द्र सोलकी सहित सनातन धर्म महिला सेवा समिति की कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Home / Sirohi / पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष से मिली वसुंधरा, स्वास्थ्य जाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो