scriptचर्चित भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को परेशान कर रहे 21 लोग, देखें सूची | 21 people harassing BJP leader Sonali Phogat on Social media | Patrika News
सिरसा

चर्चित भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को परेशान कर रहे 21 लोग, देखें सूची

भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट ने मंडी सचिव सुल्तान सिंह को थप्पड़ और चप्पल मारी थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

सिरसाJul 06, 2020 / 12:00 pm

Bhanu Pratap

sonali fogat

sonali fogat

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सोनाली फोगाट चर्चा में हैं। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर वे जितनी चर्चा में आईं, उससे कहीं अधिक मंडी सचिव को थप्पड़ और चप्पल मारे जाने के बाद चर्चित हैं। उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई, पंचायत हुई, गिफ्तार किया गया और फिर कोर्ट से तत्काल जमानत भी मिल गई।
सोशल मीडिया पर अभियान

भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट ने मंडी सचिव सुल्तान सिंह को थप्पड़ और चप्पल मारी थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद उनके विरोधियों को मौका मिल गया। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभियान ही छेड़ दिया। सोशल मीडिया पर सोनाली फोगाट के खिलाफ टिप्पणी की जा रही है। इतना ही नहीं लोग सोनाली फोगाट के पेज पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।
sonali
पुलिस अधीक्षक से शिकायत

इस बार में सोनाली फोगाट ने पुलिस अधीक्षक हरियाणा को एक पत्र भेजा है। इसमें उन 21 लोगों के नाम दिए गए हैं, तो लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि टिप्पणी हटाने के बाद फिर से कमेंट कर देते है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

Home / Sirsa / चर्चित भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को परेशान कर रहे 21 लोग, देखें सूची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो