scriptभाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल का रोड शो गर्भवती महिला के लिए बना मुसीबत, जाम में फंसी एंबुलेंंस, 15 मिनट तक अटकी रही सांसें | ambulance hanged in jam during road show of sunita duggal | Patrika News
सिरसा

भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल का रोड शो गर्भवती महिला के लिए बना मुसीबत, जाम में फंसी एंबुलेंंस, 15 मिनट तक अटकी रही सांसें

एक वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर भी मारी, जिससे महिला को चोट भी लगी…

सिरसाApr 19, 2019 / 09:51 pm

Prateek

ambulance

ambulance

(सिरसा): चुनावी मौसम में मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी हर जतन कर रहे हैं। ऐसे में रोड़ शो का चलन भी चल पडा है। इस बीच जनता को होने वाली परेशानी का ध्यान नहीं रखा जाता है। आज सिरसा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के रोड शो में एंबुलेंस फंस जाने से एक गर्भवती महिला की जान पर बन आई।


दरअसल भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल आज नामांकन भरने के लिए सिरसा जा रही थीं। सुनीता दुग्गल के समर्थन में फतेहाबाद में रोड शो आयोजित किया गया। भाजपा प्रत्याशी भीड़ जुटाने में तो सफल रही, पर इस दौरान आम लोगों को जो परेशानी होगी उससे निपटने या ट्रैफिक डायवर्ट करने की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दी। जिले के गांव बड़ोपल के अस्पताल से एक गर्भवती महिला को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। जैसे ही एंबुलेंस फतेहाबाद पहुंची, तो सुनीता दुग्गल के रोड शो में फंस गईं। इस दौरान करीब 15 मिनट तक एंबुलेंस का सायरन बजता रहा लेकिन निकलने के लिए साइड नहीं मिली तथा इस दौरान एक वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर भी मारी, जिससे महिला को चोट भी लगी।

Home / Sirsa / भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल का रोड शो गर्भवती महिला के लिए बना मुसीबत, जाम में फंसी एंबुलेंंस, 15 मिनट तक अटकी रही सांसें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो