scriptइश्क बेवफाः प्रेमी ने तांत्रिक को सौंपी प्रेमिका, दुष्कर्म कराया | Fraud in love lover Raped girlfriend by tantric in Ambala Haryana late | Patrika News
सिरसा

इश्क बेवफाः प्रेमी ने तांत्रिक को सौंपी प्रेमिका, दुष्कर्म कराया

प्रेमी की हरकत से क्षुब्ध प्रेमिका ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस कर रही तलाश , दोनों हो गए फरार

सिरसाSep 04, 2020 / 05:16 pm

Bhanu Pratap

love.jpg

love

सिरसा/चंडीगढ़। वह प्रेम दीवानी थी। इतनी कि अपने पति को छोड़ दिया। प्रेमी संग भाग गई। पर प्रेमी ने क्या किया? यह बात जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को तांत्रिक के हवाले कर दिया और दुष्कर्म कराया। उसी प्रेमिका का दुष्कर्म कराया, जिसके लिए जान देने की कसमें खाई थीं। प्रेम में ऐसा धोखा पाकर प्रेमिका ने पुलिस की शरण ली है। प्रेमी और तांत्रिक दोनों फरार हैं।
पति को छोड़ प्रेम संग भागी

यह कहानी है प्रेम की मारी की। अपने पति के साथ चैन से रह रही थी। पति भी खूब प्रेम करता था। लेकिन इश्क है न कभी भी किसी से भी हो सकता है। उसे अमनदीप नामक युवक से प्रेम हो गया। एक दिन मौका पाकर वह प्रेमी संग ससुराल छोड़कर भाग गई। अमनदीप ने हरियाणा के अम्बाला छावनी में एक कमरा किराए पर ले लिया और रहने लगे।
तांत्रिक को घर लेकर आया

एक दिन प्रेमी ने कहा कि कारोबार सही नहीं चल रहा है, किसी पंडित की मदद लेनी होगी। फिर वह तांत्रिक को घर ले आया। तांत्रिक ने ऐसी बातें बताई कि दोनों को उस पर विश्वास हो गया। फिर तांत्रिक ने कहा कि बच्चा हो जाएगा तो कारोबार ठीक से चलने लगेगा। बच्चा कराने के लिए पूजा करनी होगी। रात्रि में आना होगा।
पूजा के बहाने दुष्कर्म

आरोप है कि अमनदीप अपनी प्रेमिका को लेकर तांत्रिक के पास गया और चला आया। तांत्रिक ने पूजा के बहाने महिला से दुष्कर्म किया। महिला अकेली छटपटाती रही, लेकिन कुछ कर न सकी। घर लौटकर उसने अमनदीप को दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी। अमनदीप ने कहा कि तांत्रिक ने जो किया है, वह सही है। तब महिला को पता चला कि तांत्रिक और अमनदीप मिले हुए हैं। इस तरह का धोखा मिलने के बाद प्रेमिका बौखला गई। उसने महिला थाने में प्रेमी और तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है।

Home / Sirsa / इश्क बेवफाः प्रेमी ने तांत्रिक को सौंपी प्रेमिका, दुष्कर्म कराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो