scriptपुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुआ ये बड़ा वाक्या, पीड़ित ने जब खोला राज तो पुलिस के उड़े होश, मचा हड़कंप…. | 5 laakh rupyees thefting in closed home sitapur | Patrika News
सीतापुर

पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुआ ये बड़ा वाक्या, पीड़ित ने जब खोला राज तो पुलिस के उड़े होश, मचा हड़कंप….

पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुआ ये बड़ा वाक्या, पीड़ित ने जब खोला राज तो पुलिस के उड़े होश, मचा हड़कंप….

सीतापुरOct 18, 2019 / 10:31 pm

नितिन श्रीवास्तव

5-laakh-rupyees-thefting-in-closed-home-sitapur

पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुआ ये बड़ा वाक्या, पीड़ित ने जब खोला राज तो पुलिस के उड़े होश, मचा हड़कंप….

सीतापुर. कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक घर को अपना निशान बनाया हैं। चोरों ने यहां घर का ताला तोड़कर 50 हजार की नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात मिलाकर तकरीबन 5 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब गृहस्वामी और उसके परिजन घर पहुंचे तो घर की स्थिति देखकर वह दंग रह गए। पुलिस ने डॉग स्कवायड और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना हैं कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुयी चोरी

घटना मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के नैमिषारण्य इलाके की हैं। यहां के नैमिषारण्य के मोहल्ला पश्चिम वार्ड निवासी गोपाल शुक्ला अपनी ससुराल गया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चोरो ने बंद पड़े घर में धावा बोल दिया। चोरों ने घर के बाहर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 50 हजार की नगदी और सोने चांदी के जेवरात समेत तकरीबन 5 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब गृहस्वामी घर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर वह दंग रह गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस कर रही जांच पड़ताल

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डॉग स्कवायड और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से घर के अंदर नमूने एकत्र किए। पुलिस का कहना हैं कि सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही हैं और घटनास्थल से एकत्र हुए नमूनों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि घटना की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना के अनावरण का आस्वाशन दिया हैं।

Home / Sitapur / पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुआ ये बड़ा वाक्या, पीड़ित ने जब खोला राज तो पुलिस के उड़े होश, मचा हड़कंप….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो